Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में चौंकाने वाला भुगतान घोटाला, 10 हजार के बदले 4 करोड़ दिए, अधिकारी सस्पेंड
    झारखंड

    रांची में चौंकाने वाला भुगतान घोटाला, 10 हजार के बदले 4 करोड़ दिए, अधिकारी सस्पेंड

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 2, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि उत्पादन बाजार समिति, रांची के बाजार पर्यवेक्षक साधन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने नियमों को नजरअंदाज करते हुए करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया।

    नियमों को दरकिनार कर जारी कर दिया 4 करोड़

    मामला काफी चौंकाने वाला है। आदेश के मुताबिक, साधन कुमार को पहले ही वित्तीय कार्यों से रोका गया था और उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था। इसके बावजूद उन्होंने चेक के जरिए करीब 4 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें सिर्फ 10 हजार रुपये तक का ही चेक जारी करने का अधिकार था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इतनी बड़ी रकम कैसे और किसके निर्देश पर जारी कर दी गई।

    होल्डिंग टैक्स के नाम पर किया गया भुगतान

    जानकारी के अनुसार, यह रकम नगर निगम को बकाया होल्डिंग टैक्स के रूप में दी गई है। लेकिन इसके लिए जरूरी अनुमति नहीं ली गई थी। बोर्ड अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने अपने आदेश में साफ कहा है कि यह पूरी तरह स्वेच्छाचारिता और वित्तीय अनियमितता का मामला है।

    हाईकोर्ट के आदेश की भी अनदेखी

    आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस कार्रवाई से हाईकोर्ट के निर्देशों की अवहेलना हुई है। साथ ही इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है।

    सेवा नियम के तहत निलंबन

    साधन कुमार का निलंबन झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड सेवा विनियमावली 1978 के विनियम 153 (आई) के तहत किया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय कृषि उत्पादन बाजार समिति, चाईबासा तय किया गया है। उन्हें बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

    आगे होगी विभागीय कार्रवाई

    बोर्ड ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द आरोप पत्र तैयार किया जाए और विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए। इस आदेश की प्रति मुख्य सचिव, कृषि विभाग के सचिव, प्रबंध निदेशक और संबंधित बैंक शाखा को भी भेज दी गई है।

    Also Read : बड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई, CM समेत 18 पर चार्जशीट

    4 crore payment case breaking news ranchi Chaibasa headquarters departmental action financial irregularities government scam Jharkhand High Court order violation holding tax payment Jharkhand administration. Jharkhand State Agricultural Marketing Board Latest news market supervisor suspended officer suspended Ranchi Market Committee Ranchi Municipal Corporation Ranchi Scam Ravindra Singh Sadhan Kumar Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई, CM समेत 18 पर चार्जशीट
    Next Article गेल के एक्शन से टला बड़ा औद्योगिक संकट, टाटा मोटर्स में गैस सप्लाई बहाल

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.