Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jun, 2026 ♦ 3:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»फर्जी अधिकारी बनकर खेला बड़ा खेल, RIMS एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी
    झारखंड

    फर्जी अधिकारी बनकर खेला बड़ा खेल, RIMS एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RIIMS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची से ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिम्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर एक परिवार से करोड़ों रुपये और भारी मात्रा में सोना ठग लिया गया। इस मामले में सुखदेव नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

    भरोसा जीतकर जाल में फंसाया

    शिकायतकर्ता दीवान मिढ़ा ने पुलिस को बताया कि अरुण कुमार और उनकी पत्नी ने खुद को बड़े प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं से जुड़ा हुआ बताया। शुरुआत में उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के नाम पर कंबल वितरण का बहाना बनाकर करीब एक हजार कंबल ले लिए। धीरे-धीरे दोनों ने परिवार के साथ भरोसा कायम किया और फिर उनकी बेटी का रिम्स में पीजी मैनेजमेंट के NRI कोटे से एडमिशन कराने का वादा किया।

    एडमिशन के नाम पर करोड़ों की वसूली

    दीवान के मुताबिक, उन्होंने शुरुआत में 15 लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में स्टेट गेस्ट हाउस, रिम्स, सर्किट हाउस और पुराने विधानसभा परिसर में बुलाकर उनसे कुल मिलाकर करीब एक करोड़ रुपये और 995 ग्राम सोना ले लिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरे लेनदेन के ऑडियो रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट उनके पास सबूत के तौर पर मौजूद हैं।

    इलाज के नाम पर भी ठगी

    मामला यहीं नहीं रुका। दीवान की बहन की तबीयत बिगड़ने पर आरोपी ने एयर एंबुलेंस और इलाज में मदद का भरोसा दिया। इस दौरान भी परिवार से लाखों रुपये और गहने ले लिए गए। दीवान ने बताया कि उन्होंने 8.25 लाख रुपये जुटाकर बहन को बैंगलोर भेजा, लेकिन ऑपरेशन के लिए 60 से 70 लाख रुपये का इंतजाम नहीं हो सका। इसी बीच उन्होंने अपना पुश्तैनी सोना और परिवार के गहने भी आरोपियों को सौंप दिए।

    पैसे मांगने पर धमकी

    जब दीवान ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोप है कि अरुण कुमार और उसकी पत्नी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की बात कही।

    साजिश कर फंसाने का आरोप

    शिकायत में यह भी बताया गया है कि 15 मार्च को लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दीवान की गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें स्टेपनी के नीचे नशीला पदार्थ मिला। बाद में शक जताया गया कि यह सब आरोपियों की साजिश थी ताकि उन्हें फंसाया जा सके।

    असली पहचान भी निकली फर्जी

    जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी का असली नाम तनवीर अख्तर है, जबकि वह खुद को अरुण कुमार बताकर लोगों को ठग रहा था। उसकी पत्नी का नाम आइशा बताया गया है। दोनों सरकारी सुरक्षा और रसूख का झूठा दिखावा कर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे।

    पुलिस से कार्रवाई की मांग

    पीड़ित दीवान मिढ़ा ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उनसे ठगे गए एक करोड़ रुपये और 995 ग्राम सोने की बरामदगी कराई जाए।

    Also Read : कुएं में फंसा जंगली हाथी, सोनाहातू में वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

    admission fraud India fake officer scam India gold fraud case India Jharkhand crime update Latest news multi crore scam Ranchi NRI quota fraud India ranchi crime news Ranchi fraud case Ranchi police investigation RIMS admission scam Sukhdev Nagar police case Tanveer Akhtar fraud Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुएं में गिरा जंगली हाथी, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा वन विभाग
    Next Article बड़गाई जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर सुनवाई, CM समेत 18 पर चार्जशीट

    Related Posts

    झारखंड

    जमीन माफियाओं पर वित्त मंत्री का सख्त संदेश, बोले- सुधर जाओ, वरना कार्रवाई तय

    June 1, 2026
    झारखंड

    सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JEE Advanced 2026 में पर्सिस्टेंस एजुकेशन का शानदार प्रदर्शन, 7 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

    June 1, 2026
    Latest Posts

    जमीन माफियाओं पर वित्त मंत्री का सख्त संदेश, बोले- सुधर जाओ, वरना कार्रवाई तय

    June 1, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 1, 2026

    JEE Advanced 2026 में पर्सिस्टेंस एजुकेशन का शानदार प्रदर्शन, 7 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

    June 1, 2026

    रांची स्टेशन पर आरपीएफ का बड़ा प्रहार, 61 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को दबोचा

    June 1, 2026

    चाईबासा में पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर ह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

    June 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.