Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, आज किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
    ट्रेंडिंग

    बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, आज किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हड़ताल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बैंक ग्राहकों के बीच आज यानी 27 जनवरी को सुबह से ही यही सवाल बना हुआ है कि आज बैंक खुले हैं या बंद। बैंक यूनियनों की हड़ताल के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। कोई कह रहा है बैंक हॉलिडे है, तो कोई कह रहा है बैंक खुले हैं। अगर आप भी आज बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है।

    RBI ने छुट्टी नहीं दी, फिर परेशानी क्यों?

    सबसे पहले यह साफ कर लें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 जनवरी को कोई बैंक हॉलिडे घोषित नहीं किया है। RBI हर महीने बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है और उसमें आज का दिन शामिल नहीं है। यानी नियम के मुताबिक आज बैंक खुले रहने चाहिए। लेकिन असली वजह कुछ और है, जिसकी वजह से बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है।

    आज बैंक यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल

    दरअसल, आज 27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की देशभर में हड़ताल है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने आज के दिन देशव्यापी बैंक स्ट्राइक का आह्वान किया है। इस संगठन में सरकारी बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों की यूनियनें शामिल हैं। इसी कारण कई शहरों में बैंक शाखाएं पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रह सकती हैं।

    तो क्या आज बैंक बंद रहेंगे?

    सीधे शब्दों में कहें तो आज RBI की छुट्टी नहीं है, लेकिन हड़ताल की वजह से कई जगह बैंकिंग सेवाएं ठप रह सकती हैं। कुछ शाखाएं खुली भी रह सकती हैं, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण कामकाज नहीं हो पाएगा। इसलिए यह मानकर चलें कि आज बैंक से जुड़े काम प्रभावित रहेंगे।

    लगातार दो दिन बैंक बंद होने का कारण

    लोगों को लग रहा है कि बैंक लगातार दो दिन क्यों बंद हैं, लेकिन यह कोई सरकारी छुट्टी नहीं है। बैंक कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया जा रहा यह आंदोलन इसकी वजह है, जिससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    बैंक कर्मचारी हड़ताल की वजह क्या है?

    बैंक यूनियनों की मुख्य मांग है कि बैंक कर्मचारियों के लिए सप्ताह में केवल 5 कार्यदिवस हों और शनिवार-रविवार दोनों दिन छुट्टी मिले। अभी बैंक कर्मचारियों को हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को ही अवकाश मिलता है। यूनियनों ने सरकार को प्रस्ताव दिया है कि कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट ज्यादा काम करेंगे, लेकिन इसके बदले सभी शनिवार की छुट्टी दी जाए। यह प्रस्ताव फरवरी 2023 में दिया गया था, लेकिन अब तक इस पर फैसला नहीं हुआ। इसी देरी के चलते यूनियनों ने हड़ताल का रास्ता अपनाया है।

    किन बैंकों पर ज्यादा असर पड़ेगा?

    इस हड़ताल का असर देश के लगभग सभी बड़े सरकारी बैंकों पर पड़ेगा। इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और इंडियन बैंक शामिल हैं। कई जगहों पर बैंक कर्मचारी पहले से ही प्रदर्शन कर रहे हैं।

    बैंक बंद रहने पर कौन से काम नहीं होंगे?

    अगर आज आपकी बैंक शाखा बंद रहती है, तो कैश जमा करना, चेक क्लियर कराना, डिमांड ड्राफ्ट बनवाना और अन्य ब्रांच से जुड़े काम नहीं हो पाएंगे। ऐसे जरूरी कामों के लिए आपको अगले कार्यदिवस का इंतजार करना पड़ सकता है।

    डिजिटल बैंकिंग से मिलेगा राहत

    हालांकि हड़ताल के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए आप पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, रिचार्ज कर सकते हैं और बिजली-पानी जैसे बिल भर सकते हैं। एटीएम से नकद निकालने की सुविधा भी जारी रहने की उम्मीद है।

    क्या करें ग्राहक?

    अगर बहुत जरूरी काम न हो तो आज बैंक जाने से बचें। बेहतर होगा कि अपने नजदीकी बैंक शाखा से फोन पर जानकारी ले लें। आज के दिन डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करना सबसे आसान और सुरक्षित विकल्प रहेगा।

    Also Read : झारखंड में मौसम ने बदली करवट, दिन में गर्मी तो सुबह-शाम हल्की ठंड के आसार

    Bank employees are on strike; which services will be affected today?
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मौसम ने बदली करवट, दिन में गर्मी तो सुबह-शाम हल्की ठंड
    Next Article नवजात चोरी की अफवाह निकली झूठी, गरीबी से तंग माता-पिता खुद सौंपा था दूसरे को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.