Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम ने बदली करवट, दिन में गर्मी तो सुबह-शाम हल्की ठंड
    झारखंड

    झारखंड में मौसम ने बदली करवट, दिन में गर्मी तो सुबह-शाम हल्की ठंड

    Team JoharBy Team JoharJanuary 27, 2026Updated:January 27, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। जनवरी के आखिरी सप्ताह में ही ठंड लगभग विदाई लेने लगी है और दिन के समय लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

    हालांकि 29 और 30 जनवरी के बीच राज्य के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जिससे फरवरी की शुरुआत में सुबह और शाम हल्की ठंड फिर से महसूस की जा सकती है।

    बादलों के कारण बदलेगा तापमान

    मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन बुधवार से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छा सकते हैं। बादलों की वजह से दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जबकि रात का तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। इससे रात की ठंड काफी हद तक कम हो जाएगी। 30 जनवरी तक हल्के बादल बने रह सकते हैं।

    दक्षिण झारखंड में गर्मी का असर

    दक्षिण झारखंड के जिलों जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में गर्मी साफ नजर आने लगी है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा और लातेहार जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में भी तापमान बढ़ा हुआ है, जहां दिन का तापमान करीब 30 डिग्री और रात का तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है। राजधानी रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला और बोकारो में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम 11 से 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

    पश्चिमी विक्षोभ का असर

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर और पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड तक पहुंच रहा है। इसी वजह से बादलों की आवाजाही बढ़ी है और राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक चल रहा है। कुहासे की स्थिति में भी सुधार हुआ है, जिससे दृश्यता और यातायात सामान्य हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि दिन में गर्मी और रात में बदलते मौसम के कारण वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

    Also Read : BREAKING : जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कारोबारी कैरव गांधी को एनएच-19 से किया सकुशल बरामद

    Jharkhand Weather News Ranchi weather forecast Ranchi Weather News today's weather news weather forecast weather news आज का वेदर न्यूज़ झारखंड वेदर न्यूज रांची वेदर न्यूज रांची वेदर फोरकास्ट वेदर न्यूज वेदर फोरकास्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 27 JANUARY 2026 : जानें किस राशि का क्या है आज का राशिफल
    Next Article बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, आज किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.