Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बालासोर ट्रेन हादसा : 28 शवों की नहीं हो सकी पहचान, अब BMC करेगा अंतिम संस्कार
    ट्रेंडिंग

    बालासोर ट्रेन हादसा : 28 शवों की नहीं हो सकी पहचान, अब BMC करेगा अंतिम संस्कार

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2023Updated:October 9, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    ओडिशा : बालासोर ट्रेन हादसे में 28 अज्ञात शवों का पहचान नहीं हो सका है. कोर्ट के आदेश के अनुसार भुवनेश्वर महानगर निगम (BMC) अब विधिवत अंतिम संस्कार करेगा. रविवार को BMC ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की है.

    बता दें कि इसी साल दो जून को बालेश्वर में हुए ट्रेन हादसे के बाद से ही यह शव अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), भुवनेश्वर में रखे हुए हैं. एम्स के अधिकारियों के अनुसार रखे गए कुल 81 शवों के 110 दावेदार थे. डीएनए नमूनों के आवश्यक मिलान के बाद 53 शव उनके स्वजन को सौंप दिए गए. शेष 28 शवों का कोई दावेदार सामने नहीं आया.

    बीएमसी ने शुरू की अंतिम संस्कार प्रक्रिया

    इन शवों के अंतिम संस्कार के लिए 25 अगस्त को ही सीबीआई की ओर से खुर्दा के जिलाधीश को पत्र लिखा गया था. इसके बाद सात अक्टूबर को जिलाधीश की ओर से पत्र प्राप्त होने के बाद लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए बीएमसी ने प्रक्रिया शुरू की.

    एम्स निदेशक बीएमसी को सौंपेगे शव

    नगर निगम मानक प्रक्रिया के तहत बीएमसी ने एम्स से श्मशान घाट तक शवों के सुचारू परिवहन के लिए दो से तीन शव वाहन प्रदान करने का फैसला किया है. इसके तहत एम्स के निदेशक शवों के अंतिम संस्कार के लिए राज्य, केंद्र और एनएचआरसी के मौजूदा नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शवों को बीएमसी के स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपेंगे.

    दाह संस्कार की कराई जाएगी वीडियोग्राफी

    एसओपी में कहा गया है कि शवों को प्राप्त करने से लेकर दाह संस्कार तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी. यह ट्रेन दुर्घटना दो जून को हुई थी और इसमें 290 से अधिक लोगों की जान चली गई थी.

    यह घटना चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस के बाहानगा बाजार स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकराने से हुई थी. पटरी से उतरे कुछ डिब्बे बाद में विपरीत दिशा से हावड़ा लौट रही यशवंतपुर एक्सप्रेस से टकरा गए थे. जिससे हादसा भयावह हो गया था.

    इसे भी पढ़ें: झारखंड के एक और प्रवासी मजदूर की मुंबई में हो गई मौत, मंत्री ने सहयोग का दिया भरोसा

     

    Balasore train accident Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बालासोर ट्रेन हादसा मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के एक और प्रवासी मजदूर की मुंबई में हो गई मौत, मंत्री ने सहयोग का दिया भरोसा
    Next Article खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बच्चे-महिलाओं समेत 7 की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.