Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामनवमी पर राममय हुआ जामताड़ा, शोभायात्रा में बजरंगबली बने आकर्षण का केंद्र
    झारखंड

    रामनवमी पर राममय हुआ जामताड़ा, शोभायात्रा में बजरंगबली बने आकर्षण का केंद्र

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण होने और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद यह देश की पहली रामनवमी है, जो अन्य वर्षों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही उत्साह और उमंग से भरा दिखाई दे रहा है. बुजुर्ग युवा बच्चे सभी में एक नए उत्साह का संचार दिखाई दे रहा है. बुधवार को सुबह से ही हर तरफ उत्सवी माहौल दिखाई दिया. दोपहर तक जहां लोग अपने-अपने नजदीकी हनुमान मंदिर में बजरंगबली के ध्वज स्थापना और पूजा पाठ करने में व्यस्त रहे.

    वहीं दोपहर के बाद विभिन्न अखाड़ा समितियों के द्वारा निकाला गया शोभायात्रा पूरे शहर में लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा. पहली शोभायात्रा दुमका रोड शिव मंदिर प्रांगण से निकाली गई. दुमका रोड रामनवमी अखाड़ा समिति के द्वारा गाजे बाजे के साथ आकर्षक झांकियां और डीजे के धुन पर थिरकते युवाओं और बच्चों की टोली शोभायात्रा में शामिल थे.

    इस अवसर पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी, भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, आजसू नेता तरुण कुमार गुप्ता, विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की संस्थापिका चमेली देवी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, आजसू जिला अध्यक्ष राजेश महतो, महिला नेत्री सुजाता भैया सहित सैकड़ो की संख्या में अखाड़ा समिति के सदस्य और शहर के गणमाण्य लोग शामिल हुए.

    शहर के प्राचीनतम पुराना हटिया रामनवमी अखाड़ा समिति के द्वारा भी भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई. सैकड़ो की संख्या में युवा इस शोभायात्रा को जीवंत बना रहे थे. कहीं डीजे की धुन पर नाचते थिरकते बच्चे, कहीं लाठी की तड़तराहट, तो कहीं जय श्री राम का उदघोष सनातन धर्म की सार्थकता को प्रगाढ़ बना रहे थे. हर वर्ष की भांति इस बार भी नामुपाड़ा रामनवमी अखाड़ा कमेटी का खूबसूरत झांकी लोगों को देखने को मिला. पिछले वर्ष नामुपाड़ा की झांकी में विशाल गदा आकर्षण का केंद्र था, वहीं इस बार साक्षात बजरंगबली की भीमकाय प्रतिमा को झांकी का आकर्षक बनाया गया.

    जामताड़ा शहर स्थित एकमात्र बासंतिक दुर्गा मंदिर में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी. मां की प्रतिमा के दर्शन को लेकर लोगों की लंबी कतार दिखाई दी. इस अवसर पर मंदिर के आसपास मेले का भी आयोजन होता है जहां लोग अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करते हैं. रामनवमी को लेकर पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. जिले भर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है.

    पुलिस कप्तान अनिमेष नथैनी ने बताया कि रामनवमी को लेकर सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. हर तरफ शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है. सभी महत्वपूर्ण जगहों पर दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. विशेष गश्ती दल का गठन किया गया है जो घूम घूम कर स्थिति पर नियंत्रण रखेंगे. सभी अखाड़ा समिति के द्वारा निकाले गए जुलूस के साथ भी भारी संख्या में सशस्त्र बल और पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं. शहर के सभी प्रमुख सड़कों, जुलूस के मार्गों में और सभी चौक चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. किसी भी तरह के उन्माद की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है.

    Johar Live अयोध्या आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पुलिस कप्तान अनिमेष नथैनी मुख्य समाचार रांची राम मंदिर रामनवमी लेटेस्ट न्यूज शोभायात्रा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं: रेवंत रेड्डी
    Next Article रामनवमी जुलूस में शामिल हुए आदित्य विक्रम जयसवाल, राम भक्तों का बढ़ाया उत्साह

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    झारखंड

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    11 करोड़ फार्मर आईडी: लक्ष्य से पांच महीने पहले मंजिल, पर झारखंड अब भी इंतजार में

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

    October 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026

    मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

    October 25, 2026

    झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.