Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर अधिकारियों को किया अलर्ट
    बिहार

    गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर अधिकारियों को किया अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 18, 2020No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बेगूसराय। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर इसके तटवर्ती सभी अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को आवश्यक तैयारी कर अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। सोमवार को बाढ़ की तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक में बूढ़ी गंडक नदी के तटबंध की भी सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, तेघड़ा एसडीओ से बैंती एवं बलान नदियों की स्थिति तथा उससे प्रभावित क्षेत्र एवं जनसंख्या के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान संबंधित अंचल अधिकारी को चिन्हित बाढ़ राहत शिविर का फिर से भौतिक सत्यापन करने का आदेश दिया गया है ताकि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से संबंधित कोई मामला लंबित रहने पर उसका निष्पादन कराया जा सके।

    डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ प्रभावित होने वाले संभावित लोगों की सूची संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। राहत शिविर, आइसोलेशन सेंटर, बीमार, वृद्ध, दिव्यांग, गर्भवती, अनुसूचित जाति-जनजाति से संबंधित सूची बचाव एवं राहत दल, प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष, कम्युनिकेशन प्लान सप्लायर आदि के संबंध में जानकारी ली गई है। तेघड़ा एसडीओ को बैंती नदी से प्रभावित किसी व्यक्ति को राहत की जरूरत होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा संबंधित अभियंता को आलापुर-धनकौल, पिपरा दोदराज-जगधरपुर, कादराबाद में बाढ़ से प्रभावित विभिन्न सड़कों को एक सप्ताह के अंदर ठीक करने, सिविल सर्जन को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने तथा फसल क्षति के संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबल्ला छोड़ खुरपी थामेंगे धोनी, करेंगे खेती, पालेंगे गाय-मछलियां!
    Next Article बिहार विधानसभा चुनाव में दांव पर तेजस्वी का भविष्य, जीते तो ‘ताज’ पर हारे तो….

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.