AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

नक्सल से ज्यादा अब ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने पर पुलिस करेगी फोकस किसलय शानू रांची : नार्को कोऑडिनेशन सेंटर (NCORD) की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक शुक्रवार को नयी दिल्ली में हुई. बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की. बैठक के दौरान एनटीएफ नार्को फोर्स को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है. बैठक में झारखंड की डीजीपी तदशा मिश्र, एनटीएफ के चीफ अशीम विक्रांत मिंज, एनसीबी के जोनल डॉयरेक्टर आकाश सिंगला और सहायक निदेशक राणा प्रताव यादव सहित एनसीबी के अन्य अधिकारी शामिल हुए.बैठक के दौरान झारखंड में एनटीएफ को सुदृढ़ बनाने का निर्देश … Read More

‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

मुस्कान चौधरी झारखंड के सिमडेगा जिले की 22 वर्षीय आदिवासी युवती प्रीति कुजूर के लिए विदेश में नौकरी करने का सपना अब मुश्किलों में बदल गया है। प्रीति का आरोप है कि उन्हें दुबई में घरेलू कामगार की नौकरी का भरोसा देकर ओमान भेज दिया गया, जहां वह अब घर लौटने के लिए संघर्ष कर रही हैं। प्रीति ने बताया कि इस साल की शुरुआत में एजेंटों ने उन्हें और सिमडेगा की दो अन्य महिलाओं को दुबई में नौकरी दिलाने का वादा किया था। हालांकि दिल्ली से रवाना होने से ठीक पहले उन्हें बताया गया कि उन्हें दुबई नहीं बल्कि ओमान … Read More

झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

किशलय शानू झारखंड का चतरा, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, रांची जैसे जिले अफीम सहित अन्य नशीली पदार्थों के उत्पादन, खरीद और बिक्री के लिए आए दिन चर्चा में रहता रहा है. बीते 25 जून को झारखंड सरकार ने इसके खिलाफ एक अभियान शुरू किया है. खरीद-बिक्री और उत्पादन के बीच पुलिस लगातार अफीम के फसलों को साल-दर-साल नष्ट करती आ रही है. झारखंड पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते ढाई साल में कुल 2627 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कुल 1941 मामले दर्ज किए … Read More

झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

मुस्कान चौधरी रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सात परिवारों की खुशियां छीन लीं. लारी गांव के पास होटल सम्राट के निकट रात करीब 11:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार सभी लोग ताशा पार्टी के सदस्य थे. वे मुहर्रम का कार्यक्रम पूरा कर गोला से अपने … Read More

भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

विजय उरांव भारत में एक बार फिर से नागरिकता को लेकर बहस तेज हो गई है। इसका कारण विदेश मंत्रालय (MEA) का यह स्पष्टीकरण है कि पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण नहीं है। इसके साथ वे मुद्दे फिर से सामने आ गए जिसमें पुराने और नए निर्णय में सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया था कि आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड जैसे दास्तावेज अपने नागरिकता सिद्ध नहीं करते। यही वह बिंदू है जहां विपक्ष ने सरकार से गंभीर सवाल पूछने शुरू किए हैं। कांग्रेस वर्किंग कमिटी के मेंम्बर सुप्रिया श्रीनेत सवाल किया है कि “मोदी सरकार कहती है कि पासपोर्ट … Read More

1 रुपये में जमीन, 99 साल की लीज: CM सम्राट का यह फैसला आखिर किसके लिए ?

Joharlive Desk : बिहार सरकार ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा फाउंडेशन को मुंगेर के तारापुर में 15.01 एकड़ भूमि 99 वर्षों की लीज पर महज एक रुपये के प्रतीकात्मक शुल्क पर देने का निर्णय लिया है. बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. इस मीटिंग में 5 प्राइवेट यूनिवर्सिटी, ग्रीनफील्ड सैटलाइट टाउनशिप बनाने और कई टेक कंपनियों से पार्टनरशिप से जुड़े फैसले भी लिए गए. सरकार के अनुसार इस जमीन का उपयोग धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए किया जाएगा. यह फैसला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा … Read More

इमरजेंसी के 51 साल: सत्ता बचाने की लड़ाई या लोकतंत्र पर सबसे बड़ा प्रहार?

Joharlive Desk : 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण और विवादास्पद तारीखों में से एक है. इसी दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल (Internal Emergency) लागू करने की सिफारिश की थी. इसके बाद लगभग 21 महीने तक देश एक ऐसे दौर से गुजरा, जिसे लोकतंत्र की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है. इस अवधि में नागरिक स्वतंत्रताओं पर अंकुश लगा, प्रेस पर सेंसरशिप लागू हुई, विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया गया और सरकार के खिलाफ आवाज उठाना लगभग असंभव हो गया. आज, आपातकाल लागू होने के 51 वर्ष बाद भी यह बहस जारी … Read More

डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

Joharlive Desk : केंद्र सरकार द्वारा गठित ‘हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. ऑल इंडिया फेमिनिस्ट अलायंस (ALIFA-NAPM) ने कमेटी के टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि डेमोग्राफी जैसे व्यापक विषय को “गैर-कानूनी इमिग्रेशन” और कुछ खास समुदायों तक सीमित किया जा रहा है, जिससे सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ने का खतरा है. ALIFA ने मांग की है कि कमेटी के ToR की दोबारा समीक्षा की जाए और इसे संविधान, मानवाधिकार और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर तैयार किया जाए. संगठन का कहना है कि डेमोग्राफी केवल आबादी बढ़ने … Read More

24 जून 1974 : जब 42 रन पर ऑल आउट हो गई थी टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर है। उससे ऊपर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें हैं। इंग्लैंड की टीम चौथे पायदान पर है। आज इंग्लैंड की टीम भले ही टीम इंडिया से रैंकिंग में नीचे हो, लेकिन कभी इसी टीम के कारण भारत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। यह घटना आज से 46 साल पहले की है। 24 जून 1974 को भारत की पूरी टीम लॉर्ड्स के मैदान पर महज 42 रन पर सिमट गई थी। भारतीय टीम अजीत वाडेकर की अगुआई में इंग्लैंड दौरे पर गई थी। टीम इंडिया टेस्ट … Read More

पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

Joharlive Desk : झारखंड में कुछ गांव ऐसे हैं, जहां बड़ी संख्या में विधवा महिलाओं की मौजूदगी ने उन्हें एक अलग पहचान दे दी है। यह पहचान किसी उपलब्धि की नहीं, बल्कि उन सामाजिक और आर्थिक हालातों की कहानी है, जिन्होंने सैकड़ों महिलाओं से उनके जीवनसाथी छीन लिए। कहीं शराब की लत ने परिवारों को तबाह किया, तो कहीं बीमारी और पलायन ने घरों के चिराग बुझा दिए। हालांकि अब सरकारी योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों और महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से बदलाव की नई उम्मीद दिखाई देने लगी है। ब्राम्बे: ‘विधवा गांव’ के नाम से मशहूर रांची से महज 20 … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More