AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
दुर्गा खोटे

Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

मुस्कान चौधरी एक ऐसी अभिनेत्री, जिसने सिर्फ पर्दे पर किरदार नहीं निभाए, बल्कि उस दौर की सामाजिक सोच को भी चुनौती दी. 26 साल की उम्र में विधवा हुईं, दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी संभाली और उस पेशे में कदम रखा जिसे उस समय सम्मानित परिवारों की महिलाओं के लिए अच्छा नहीं माना जाता था. यही कहानी है दुर्गा खोटे की. आज जब भारतीय सिनेमा में महिलाओं के लिए अभिनय, निर्देशन और निर्माण जैसे क्षेत्रों में काम करना सामान्य बात लगता है, तब यह याद रखना जरूरी है कि कभी फिल्मी दुनिया में किसी सम्मानित परिवार की महिला का कदम … Read More

गोली

पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

जोहार लाइव ब्यूरो जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डागरा पुलिस पिकेट में शनिवार सुबह सैप सूबेदार बुचुन पाल की गोली लगने से मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. बताया गया कि बुचुन पाल डागरा पुलिस पिकेट में ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर पिकेट में मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे, जहां बुचुन पाल मृत मिले. घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर डीएसपी प्रशांत कुमार समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे … Read More

जस्टिस उज्जल भुइयां

सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

जोहार लाइव ब्यूरो सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस उज्जल भुइयां ने देश में गैर-न्यायिक हत्याओं और पुलिस हिंसा की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है. उन्होंने सवाल उठाया कि कई बार आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेने के बाद कथित मुठभेड़ या अन्य घटनाओं में उनकी मौत कैसे हो जाती है. शुक्रवार 18 सितंबर को नई दिल्ली में सेंटर फॉर डिस्कोर्स ऑन क्रिमिनल एंड कॉंस्टीट्यूशनल ज्यूरिसप्रूडेंस की ओर से आयोजित “Discourse on Ethics in Criminal Litigation, Trial by Media & Admissibility of Statements” कार्यक्रम में बोलते हुए जस्टिस भुइयां ने कहा कि उन्हें पहले लगता था कि हिरासत में हिंसा बीते … Read More

Batla House encounter

बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

19 सितंबर 2008 की सुबह दिल्ली के लिए आम सुबह नहीं थी. छह दिन पहले ही राजधानी सिलसिलेवार बम धमाकों से दहल चुकी थी. 13 सितंबर को दिल्ली में हुए धमाकों में कई लोगों की जान गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे. जांच एजेंसियां हमले के पीछे मौजूद नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी थीं. इसी जांच के दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके के एल-18 मकान की जानकारी मिली. पुलिस के मुताबिक, यहां इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े संदिग्ध आतिफ उर्फ बशीर और उसके साथी मौजूद थे. 19 सितंबर की … Read More

Pakistan

पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका हुआ. इस हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों में 5 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. धमाका इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद और आसपास की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा. धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. लोग मलबे में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए. राहत और बचाव दलों ने … Read More

Nitin Nabin

बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं. प्रभावित परिवारों तक समय पर मदद पहुंचाने के लिए राहत शिविरों से लेकर चिकित्सा सुविधा और भोजन की व्यवस्था की जा रही है. इसी बीच राज्यसभा सांसद नितिन नबीन ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने तीन महीने के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है. नितिन नबीन ने बताया कि वह अपने तीन महीने के वेतन के रूप में ₹6,35,000 मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के … Read More

हाईकोर्ट

इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में अदालतों में लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे के लिए अब मध्यस्थता यानी Mediation पर खास जोर दिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट की Mediation and Conciliation Project Committee (MCPC) की ओर से चलाए जा रहे “Mediation for the Nation 3.0” अभियान के तहत देशभर के साथ झारखंड में भी 90 दिनों का विशेष मेडिएशन ड्राइव चलाया जाएगा.  झारखंड सरकार के विधि विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेजकर इस अभियान के सफल संचालन में सहयोग करने को कहा है. पत्र में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार … Read More

खूंटी पुलिस

झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

जोहार लाइव ब्यूरो खूंटी पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की 19 मोटरसाइकिलें, एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप, दो मास्टर चाबी और 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को एसपी खूंटी को गुप्त सूचना मिली थी कि सायको थाना क्षेत्र में अंतरजिला बाइक चोरी करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनकी खरीद-बिक्री के लिए जमा हुए हैं. गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम … Read More

झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

रांची. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रांची ने क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 2027 में जगह बनाई है. संस्थान को दो अलग-अलग कैटेगरी में रैंकिंग मिली है. मास्टर्स इन मैनेजमेंट कैटेगरी में आईआईएम रांची को एशिया में 21वां स्थान मिला है, जबकि मास्टर्स इन बिजनेस एनालिटिक्स कैटेगरी में संस्थान एशिया में 16वें स्थान पर रहा है. दोनों कैटेगरी में संस्थान को ग्लोबल स्तर पर 201+ बैंड में रखा गया है. मास्टर्स इन मैनेजमेंट कैटेगरी में आईआईएम रांची ने एशिया में 21वां स्थान हासिल किया है. इस कैटेगरी में संस्थान को एम्प्लॉयबिलिटी में 37.2, एलुमनाई आउटकम्स में 20, वैल्यू फॉर मनी में … Read More

जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन

Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

जोहार लाइव ब्यूरो जन्म और मृत्यु का रजिस्ट्रेशन कराने वालों के लिए जरूरी खबर है. केंद्र सरकार ने जन्म और मृत्यु के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. नए प्रावधान 1 अक्टूबर 2026 से देशभर में लागू होंगे. इसके बाद जन्म या मृत्यु के रजिस्ट्रेशन में ज्यादा देरी होने पर प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सख्त हो जाएगी. सरकार का कहना है कि इन बदलावों का मकसद जन्म और मृत्यु के रिकॉर्ड को ज्यादा पारदर्शी, विश्वसनीय और समयबद्ध बनाना है. साथ ही देर से होने वाले या फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने की कोशिश की गई … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More