Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 18, 2026No Comments5 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड में अदालतों में लंबे समय से लंबित मामलों के निपटारे के लिए अब मध्यस्थता यानी Mediation पर खास जोर दिया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट की Mediation and Conciliation Project Committee (MCPC) की ओर से चलाए जा रहे “Mediation for the Nation 3.0” अभियान के तहत देशभर के साथ झारखंड में भी 90 दिनों का विशेष मेडिएशन ड्राइव चलाया जाएगा. 

    झारखंड सरकार के विधि विभाग ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक को पत्र भेजकर इस अभियान के सफल संचालन में सहयोग करने को कहा है. पत्र में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार यानी JHALSA की ओर से भेजे गए निर्देशों का भी हवाला दिया गया है.

    1 अक्टूबर से शुरू होगा 90 दिनों का अभियान

    अभियान की शुरुआत 1 अक्टूबर 2026 से होगी. इससे पहले 30 सितंबर तक ऐसे लंबित मामलों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है, जिनमें समझौते की संभावना है और जिन्हें मेडिएशन के लिए भेजा जा सकता है. निर्देश के मुताबिक, चिन्हित मामलों की सूची अधिक से अधिक संख्या में JHALSA के मेंबर सेक्रेटरी कार्यालय को भेजी जानी है. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत इन मामलों को मेडिएशन सेंटरों तक भेजा जाएगा.

    अभियान के दौरान मामलों से जुड़ा डेटा भी तय फॉर्मेट में MCPC को भेजा जाएगा. इसके लिए 30 अक्टूबर, 30 नवंबर 2026 और 2 जनवरी 2027 की रिपोर्टिंग टाइमलाइन तय की गई है. 

    लेकिन आगे बढ़ने से पहले समझिए कि इसमें JHALSA, DLSA और NALSA क्या हैं?

    1. JHALSA यानी Jharkhand State Legal Services Authority. यह झारखंड में लोगों को कानूनी सहायता और लोक अदालत, मेडिएशन जैसी वैकल्पिक विवाद समाधान सेवाओं से जोड़ने वाली राज्य स्तरीय संस्था है.
    2. वहीं DLSA यानी District Legal Services Authority. यह जिला स्तर पर काम करती है और लोगों को कानूनी सहायता, लोक अदालत और मेडिएशन जैसी सेवाओं तक पहुंचाने में मदद करती है.
    3. और NALSA यानी National Legal Services Authority, राष्ट्रीय स्तर की संस्था है, जो देशभर में कानूनी सेवा और न्याय तक पहुंच से जुड़े कार्यक्रमों का समन्वय करती है.

    किन मामलों को मेडिएशन के लिए भेजा जा सकता है?

    SOP में ऐसे मामलों की कई श्रेणियां बताई गई हैं, जिनमें समझौते की गुंजाइश होने पर मेडिएशन कराया जा सकता है. इनमें वैवाहिक विवाद, दुर्घटना से जुड़े दावे, चेक बाउंस मामले, कंपाउंडेबल क्रिमिनल केस, उपभोक्ता विवाद, कर्ज वसूली और SARFAESI मामले, एग्जीक्यूशन प्रोसीडिंग्स, आर्बिट्रेशन से जुड़े मामले और व्यावसायिक विवाद शामिल हैं.

    इसके अलावा सर्विस केस, बंटवारे के मामले, बेदखली के मामले, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले, लेबर एक्ट केस और अन्य उपयुक्त सिविल मामलों को भी मेडिएशन के लिए चिन्हित किया जा सकता है. हालांकि, किसी मामले को मेडिएशन में भेजने का आधार यह होगा कि उसमें समझौते की वास्तविक संभावना मौजूद हो.

    ऑनलाइन या आमने-सामने हो सकेगी मेडिएशन

    अभियान के दौरान पक्षकारों की सुविधा को भी ध्यान में रखा गया है. SOP के मुताबिक, मेडिएशन ऑफलाइन, ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड में कराया जा सकता है. जो पक्षकार ऑनलाइन माध्यम से शामिल होना चाहते हैं, उन्हें इसकी सुविधा दी जाएगी. संबंधित तालुका या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऑनलाइन मेडिएशन की प्रक्रिया में मदद करेगा.

    इसके अलावा जरूरत के मुताबिक सप्ताह के सभी सात दिनों में मेडिएशन सेटलमेंट की कोशिश की जा सकती है, ताकि पक्षकारों की सुविधा के अनुसार मामलों को निपटाने का प्रयास किया जा सके.

    ज्यादा से ज्यादा मामलों की पहचान पर जोर

    अभियान के तहत सिर्फ पहले से चिन्हित कुछ खास श्रेणियों तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी. SOP में कहा गया है कि हाईकोर्ट की मेडिएशन कमेटी अपनी सुविधा के अनुसार किसी खास श्रेणी पर ज्यादा ध्यान दे सकती है, लेकिन अगर किसी दूसरी श्रेणी के मामले में भी समझौते की संभावना है, तो उसे भी चिन्हित कर मेडिएशन के लिए भेजा जा सकता है.

    इसके लिए मौजूदा मेडिएटर्स की सेवाएं लेने के साथ नए प्रशिक्षित मेडिएटर्स को भी जरूरत के अनुसार लगाया जा सकता है. रेफरल जजों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रावधान किया गया है.

    लोगों को क्या फायदा होगा?

    1. लंबे समय से चल रहे केस में जल्दी समाधान की कोशिश.
    2. कोर्ट आने-जाने का समय और खर्च कम हो सकता है.
    3. आमने-सामने बातचीत का रास्ता.
    4. घर बैठे ऑनलाइन मेडिएशन की सुविधा.
    5. सिर्फ एक तरह के केस नहीं.
    6. सप्ताह के सातों दिन समाधान की कोशिश.

    अभियान के असर का भी होगा आकलन

    Mediation for the Nation 3.0 अभियान खत्म होने के बाद इसके असर का आकलन भी किया जाएगा. हाईकोर्ट की मेडिएशन कमेटी को रेफरल, सफल मेडिएशन, असफल मेडिएशन और जिन मामलों में प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकी, उनका impact assessment तैयार करना होगा.

    इस रिपोर्ट को अभियान पूरा होने के 30 दिनों के भीतर MCPC को भेजना होगा. इस 90 दिनों के अभियान का मकसद लंबित मामलों में जहां समझौते की गुंजाइश है, वहां पक्षकारों की सहमति से विवाद का समाधान कराने और अदालतों पर लंबित मामलों के बोझ को कम करने की दिशा में प्रयास करना है.

    Also Read : झारखंड : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचते थे चोरी की बाइक,अंतरराज्यीय गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार

    alternative dispute resolution Case Settlement Court Case Court News Court Relief dispute resolution DLSA india news Jhalsa jharkhand Jharkhand high court Jharkhand news Justice legal aid Legal Services mediation Mediation Campaign Mediation Drive Mediation for the Nation 3.0 NALSA Pending Cases
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’
    Next Article बिहार : बाढ़ के बीच नितिन नबीन का बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹6.35 लाख

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.