Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में IIM रांची की इंट्री, एशिया में मैनेजमेंट की 21वीं और बिजनेस एनालिटिक्स की 16वीं रैंक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 18, 2026Updated:September 18, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) रांची ने क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 2027 में जगह बनाई है. संस्थान को दो अलग-अलग कैटेगरी में रैंकिंग मिली है. मास्टर्स इन मैनेजमेंट कैटेगरी में आईआईएम रांची को एशिया में 21वां स्थान मिला है, जबकि मास्टर्स इन बिजनेस एनालिटिक्स कैटेगरी में संस्थान एशिया में 16वें स्थान पर रहा है. दोनों कैटेगरी में संस्थान को ग्लोबल स्तर पर 201+ बैंड में रखा गया है.

    मास्टर्स इन मैनेजमेंट कैटेगरी में आईआईएम रांची ने एशिया में 21वां स्थान हासिल किया है. इस कैटेगरी में संस्थान को एम्प्लॉयबिलिटी में 37.2, एलुमनाई आउटकम्स में 20, वैल्यू फॉर मनी में 32.7, थॉट लीडरशिप में 32.5 और डायवर्सिटी में 21.8 अंक मिले हैं.

    मास्टर्स इन बिजनेस एनालिटिक्स कैटेगरी में आईआईएम रांची को एशिया में 16वां स्थान मिला है. इस कैटेगरी में संस्थान ने एम्प्लॉयबिलिटी में 27.8, एलुमनाई आउटकम्स में 20, वैल्यू फॉर मनी में 27.3, थॉट लीडरशिप में 31.1 और डायवर्सिटी में 25 अंक हासिल किए हैं.

    क्या है क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग

    क्यूएस यानी क्वाक्वेरेली साइमंड्स की बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग दुनिया के प्रमुख बिजनेस स्कूलों के स्पेशलाइज्ड मास्टर्स प्रोग्राम्स की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग है. इसमें मैनेजमेंट, बिजनेस एनालिटिक्स, फाइनेंस, मार्केटिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट जैसे अलग-अलग मास्टर्स प्रोग्राम्स को शामिल किया जाता है.

    क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग में प्रोग्राम्स का मूल्यांकन पांच प्रमुख मानकों पर किया जाता है. इनमें एम्प्लॉयबिलिटी को 35 फीसदी, एलुमनाई आउटकम्स को 15 फीसदी, वैल्यू फॉर मनी को 20 फीसदी, थॉट लीडरशिप को 20 फीसदी और डायवर्सिटी को 10 फीसदी वेटेज दिया जाता है.

    एम्प्लॉयबिलिटी के तहत छात्रों की रोजगार संभावनाओं और नियोक्ताओं की धारणा को देखा जाता है. एलुमनाई आउटकम्स में पूर्व छात्रों के करियर परिणामों का आकलन होता है. वहीं वैल्यू फॉर मनी में डिग्री की लागत के मुकाबले मिलने वाले मूल्य को देखा जाता है. थॉट लीडरशिप में अकादमिक और रिसर्च प्रभाव, जबकि डायवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी की विविधता को शामिल किया जाता है.

    एएमबीए की मान्यता भी मिली

    आईआईएम रांची को हाल ही में एसोसिएशन ऑफ एमबीए यानी एएमबीए की मान्यता भी मिली है. यह मैनेजमेंट शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मान्यताओं में शामिल है.

    इसके अलावा आईआईएम रांची क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग की एग्जीक्यूटिव एमबीए कैटेगरी में भी जगह बना चुका है. इस कैटेगरी में संस्थान को ग्लोबल स्तर पर 201+ बैंड में रखा गया था, जबकि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में 33वां स्थान मिला था.

    क्यूएस बिजनेस मास्टर्स रैंकिंग 2027 की दो कैटेगरी में जगह मिलने के साथ आईआईएम रांची ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है.

    Also Read : Birth-Death Registration : 1अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, देरी हुई तो बढ़ेगी परेशानी

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधान खरीद पर सरकार का मास्टर प्लान : 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य, फर्जीवाड़े रोकने के लिए होगी गाड़ी-जमीन की ऑनलाइन ट्रैकिंग
    Next Article 100 की रिश्वत, 31 साल की कानूनी लड़ाई… झारखंड HC ने कायम रखी पूर्व रेलवे क्लर्क की सजा

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.