झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा
Ranchi : झारखंड से राज्यसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भावुक संदेश साझा करते हुए सभी समर्थकों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में चौथी बार सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। परिमल नाथवानी ने अपने संदेश में कहा कि यह झारखंड से उनका तीसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने बताया कि उनकी संसदीय यात्रा वर्ष 2008 में झारखंड की धरती से शुरू हुई थी। उन्होंने झारखंड को अपनी “कर्मभूमि” बताते हुए कहा कि यहां … Read More