Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्रॉस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सभी की नजरें मतगणना और नतीजों पर टिकी हैं। इसी बीच क्रॉस वोटिंग की अटकलों के बीच जदयू विधायक सरयू राय का बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी अच्छे अंतर से चुनाव जीतेंगे।

    “कुछ वोट इधर भी आ गया होगा”

    मतदान समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में सरयू राय ने अपने खास अंदाज में विपक्षी गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास जितने वोट हैं, उन्हीं में से कुछ वोट इधर भी आ गया होगा। उन्होंने इसे समझाने के लिए एक दिलचस्प उदाहरण भी दिया। सरयू राय ने कहा, “थाली थोड़ा टेढ़ा हो जाता है तो ढुलक जाता है।” उनके इस बयान को राजनीतिक जानकार क्रॉस वोटिंग की ओर इशारा मान रहे हैं।

    “अंतरात्मा की आवाज पर किया होगा मतदान”

    सरयू राय ने आगे कहा कि कुछ विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान किया है और ऐसे वोट निश्चित रूप से परिमल नाथवानी के पक्ष में गए हैं। उन्होंने दावा किया कि यही वजह है कि नाथवानी की जीत लगभग तय है। उनके इस बयान के बाद यह चर्चा और तेज हो गई है कि क्या मतदान के दौरान किसी दल के विधायकों ने पार्टी लाइन से हटकर वोट डाला है। हालांकि इसका खुलासा मतगणना के बाद ही हो सकेगा।

    मुकाबले में हैं तीन उम्मीदवार

    इस बार राज्यसभा चुनाव में कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी के अलावा कांग्रेस की ओर से पीके झा और झामुमो की ओर से बैजनाथ राम चुनाव लड़ रहे हैं। विधानसभा के सभी 81 विधायकों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अब शाम की मतगणना में तस्वीर साफ होगी कि किस उम्मीदवार को कितना समर्थन मिला।

    Also Read : झारखंड राज्यसभा चुनाव : सभी 81 विधायकों ने डाले वोट, शाम 5 बजे से होगी मतगणना

    "If the plate is tilted Signs of cross-voting in the Jharkhand Rajya Sabha election; Saryu Roy claims—"If the plate tilts Signs of cross-voting in the Jharkhand Rajya Sabha election; Saryu Roy remarks the vote slides off." झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत सरयू राय का दावा- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रेजरी घोटाला: आरोपियों को राहत नहीं, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
    Next Article मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां

    Related Posts

    झारखंड

    लातेहार DC ने अधिकारियों को चेताया, लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोपी हाजत से भागा, मांडर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

    June 18, 2026
    क्राइम

    मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां

    June 18, 2026
    Latest Posts

    लातेहार DC ने अधिकारियों को चेताया, लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोपी हाजत से भागा, मांडर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

    June 18, 2026

    मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां

    June 18, 2026

    झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है

    June 18, 2026

    ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों को राहत नहीं, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.