Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों को राहत नहीं, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
    झारखंड

    ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों को राहत नहीं, CID कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 18, 2026Updated:June 18, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची सिविल कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : चाईबासा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में जेल में बंद तीन आरोपियों को अदालत से बड़ा झटका लगा है। रांची सिविल कोर्ट स्थित सीआईडी की विशेष अदालत ने आरोपी देव नारायण मुर्मू, अरुण कुमार मार्डी और सरकार हेमरोम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के इस फैसले के बाद तीनों आरोपियों को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। सीआईडी जांच में सामने आया है कि पिछले करीब नौ वर्षों के दौरान पुलिस विभाग के खजाने से 26.21 लाख रुपये की राशि अवैध तरीके से पांच अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। आरोप है कि यह पैसा पुलिसकर्मियों के लंबित वेतन, पेंशन और अन्य मदों के नाम पर निकाला गया था। जांच एजेंसी का दावा है कि सरकारी खजाने की राशि का दुरुपयोग किया गया।

    लेखा विभाग में तैनात था मुख्य आरोपी

    मामले का मुख्य आरोपी देव नारायण मुर्मू पुलिस विभाग के लेखा शाखा में कार्यरत था। वह वर्ष 2017 से 2025 तक लेखा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहा था। बताया जाता है कि उसकी नियुक्ति वर्ष 2009 में पुलिस विभाग में हुई थी। वेतन घोटाले का मामला सामने आने के बाद सी आईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी देव नारायण मुर्मू के रिश्तेदारों के नाम भी इस मामले में जुड़े हुए हैं। अरुण कुमार मार्डी, जो देव नारायण मुर्मू के जीजा बताए जा रहे हैं, और सरकार हेमरोम, जो उसका साला है, को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। सी आईडी को शक है कि सरकारी राशि को अलग-अलग गुट में ट्रांसफर करने में उनकी भी भूमिका रही है।

    CID ने दर्ज किया है मामला

    इस पूरे मामले में सीआईडी ने कांड संख्या 7/2026 दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान कई वित्तीय दस्तावेजों और बैंक खातों की पड़ताल की गई, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। सीआईडी अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि घोटाले में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं रही। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अवैध निकासी की रकम का इस्तेमाल कहां और किस उद्देश्य से किया गया।

    Also Read : झारखंड राज्यसभा चुनाव : सभी 81 विधायकों ने डाले वोट, शाम 5 बजे से होगी मतगणना

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड राज्यसभा चुनाव : सभी 81 विधायकों ने डाले वोट, शाम 5 बजे से होगी मतगणना
    Next Article झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    Latest Posts

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.