एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचिए तो पहली नज़र में ही एक अजीब तस्वीर दिखती है। एक तरफ हज़ारों की भीड़ में बैठे छात्र, चेहरों पर थकान और आंखों में गुस्सा. दूसरी तरफ, उन्हीं से कुछ दूरी पर एक और मंच, जहां झंडे-बैनर के साथ पार्टी के लोग जमा हैं. नारे वही हैं, मांगें वही हैं, गुस्सा भी वही है. मगर बैठने की जगह अलग-अलग. पूछिए तो छात्र साफ कह देते हैं. “ये हमारी लड़ाई है, इसमें किसी पार्टी की जगह नहीं. यही झारखंड की भर्ती परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सबसे बड़े आंदोलन की तस्वीर है, जो पिछले … Read More