Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»SBI बैंक में लूट की कोशिश नाकाम, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार
    बिहार

    SBI बैंक में लूट की कोशिश नाकाम, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लूट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के महेंद्रू स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में लूट की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। बैंक में मौजूद तीन शातिर लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अपराधियों की पहचान हरेंद्र तिवारी (55), जितेंद्र कुमार (36) और रंजन मिश्रा (50) के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार नामक एक ग्राहक बैंक से 10,000 रुपये निकालकर बाहर निकलने वाले थे। इसी दौरान अपराधियों ने उन्हें खुदरा कराने के बहाने उलझा लिया। उन्होंने ग्राहक को 500 रुपये के चार नोट देकर बदले में 100 रुपये के नोट लेने की कोशिश की। लेकिन बैंक मैनेजर ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया। मैनेजर को पहले भी ऐसी घटनाओं का अनुभव था, जिसके चलते उन्होंने तुरंत सुरक्षा कर्मी को गेट बंद करने का निर्देश दिया और पीरबहोर थाने को सूचना दी।

    पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों अपराधियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि ये तीनों शातिर अपराधी बैंक और उसके आसपास रेकी करते थे। ये लोग बैंक से पैसे निकालने वाले ग्राहकों को निशाना बनाते थे और मौका मिलते ही ठगी, छिनतई या लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

    पीरबहोर थाने के थानेदार अब्दुल हलीम ने मीडिया को बताया कि तीनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले से ही लूट, छिनतई और ठगी के मामले दर्ज हैं। ये लोग पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Also Read : बिहार में हर घर पहुंचेगी पाइपलाइन गैस : ‘बिहार शहरी गैस वितरण नीति, 2025’ को मिली मंजूरी

    Attempt to rob SBI bank failed attempted bank robbery bank crime bank heist bank security Bihar police clever robbers crime Crime news failed robbery Local News Mahendru patna patna news Pirbahore police station police action police success robbers arrested SBI SBI बैंक में लूट की कोशिश नाकाम Security Alert State Bank of India three vicious robbers arrested अपराध अपराध समाचार तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार नाकाम लूट पटना पटना समाचार पीरबहोर थाना पुलिस कामयाबी पुलिस कार्रवाई बिहार पुलिस बैंक क्राइम बैंक डकैती बैंक लूट की कोशिश बैंक सुरक्षा महेंद्रू लुटेरे गिरफ्तार शातिर लुटेरे सुरक्षा अलर्ट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघरों में पाइपलाइन से गैस पहुंचने का सपना अब होगा आसान, बिहार गैस वितरण नीति “2025” को मिली मंजूरी
    Next Article 12 सितंबर से 27 सितंबर तक टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस बदलाव रुट पर चलेगी, जानिए नए मार्ग और तारीखें

    Related Posts

    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.