Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आर्मी जवान हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी के चक्कर में कातिल बनी पत्नी
    झारखंड

    आर्मी जवान हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी के चक्कर में कातिल बनी पत्नी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 14, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : प्रेमी को पाने के लिये एक महिला जो कि दो बच्चों की मां है ने अपने आर्मी जवान पति का बड़ी ही चालाकी से कत्ल कर दिया. कत्ल की इस घटना को उलझाने के लिये उसने झूठी कहानी भी रची और पुलिस को उलझाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मामले की जांच की तो दूसरों पर हत्या का आरोप लगाने वाली पत्नी खुद पति का कातिल निकली.

    पत्नी द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति के कत्ल करने की ये कहानी झारखंड की है. गुमला पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के कोरा जामटोली गांव निवासी आर्मी जवान परना उरांव हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए पूरी कहानी बताई. आर्मी जवान की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी बुद्धेश्वरी देवी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से की थी. गुमला पुलिस ने आर्मी जवान की हत्या के मामले में पत्नी बुद्धेश्वरी देवी खोरा जामटोली निवासी विनय लकड़ा को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे के रॉड को भी बरामद कर लिया है.

    vidh

    बताया जा रहा है कि मृतक आर्मी जवान परना उराँव और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध में शंका को लेकर आए दिन विवाद होता था. इसको लेकर दोनों हमेशा एक दूसरे से नोकझोंक करते थे. परना उरांव कुछ दिन बाद ही रिटायर होने वाला था और परिवार के साथ आने का प्लान बना रखा था वहीं उसकी पत्नी बुद्धेश्वरी देवी पति को छोड़ना चाह रही थी. पति के साथ रहने के प्लान से बचने के लिये उसने अपने आशिक के साथ ही मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा. उसने अपने प्रेमी विनय लकड़ा जिसकी उम्र 30 साल बताई जाती है के साथ मिलकर 11 जनवरी की रात्रि में इस घटना को अंजाम दिया.

    दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और बुद्धेश्वरी देवी ने लोहे की रॉड से पति परना उराँव कुमार पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला. पति का कत्ल करने  के बाद उसने गांव वालों और परिवारजनों को एक नई कहानी बताई कि अज्ञात अपराधियों ने घर में आकर धारदार हथियार से हत्या कर दी और बीच बचाव में उसे भी घायल कर दिया. उसने इस तरीके से घटना से अपना बचाव किया और पति को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पति को मृत घोषित कर दिया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article14 जनवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रांची मौसम विज्ञान केंद्र को मिलेगा देशभर में सबसे बेहतरीन केंद्र का अवार्ड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.