Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»अर्जुन कपूर ने रणबीर के साथ देखा ताजमहज, आलिया भट्ट को जलाने में नहीं छोड़ी कोई कसर
    मनोरंजन

    अर्जुन कपूर ने रणबीर के साथ देखा ताजमहज, आलिया भट्ट को जलाने में नहीं छोड़ी कोई कसर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    एक्टर अर्जुन कपूर अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है. सोमवार को उन्होंने एक्टर रणबीर कपूर के साथ ताजमहल की तस्वीर डालकर आलिया भट्ट को चिढ़ाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी. इस तस्वीर में ताज महल गाड़ी की खिड़की से नजर आ रहा था. रणबीर कपूर तस्वीर में जहां मुस्कुराते नजर आ रहे थे तो वहीं, अर्जुन कपूर ने भी तस्वीर के साथ कमाल का कैप्शन डाला था जिसे पढ़कर आप भी हंस पड़ेंगे.

    अर्जुन कपूर की तस्वीर में रणबीर कपूर का चेहरा और दूर ताजमहज भी नजर आ रहा है. उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘जब रणबीर कपूर द आर्टिस्ट ताज और मुझे देखकर इंस्पॉयर हुआ.’ उनकी इस तस्वीर पर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी कमेंट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘हाहा आखिरकार तुम दोनों ने ताज देख लिया.’ इस कमेंट पर रिप्लाई करते हुए अर्जुन कपूर ने रणबीर के साथ-साथ आलिया भट्ट के भी मजे ले लिए. अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘रकुलप्रीत उसने ताज आलिया की जगह पहले मेरे साथ देखा.’ साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर की.

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 2017 से ही रिलेशनशिप में हैं. ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए. यह अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनने वाली उनकी पहली प्रोजेक्ट है. फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं. यह एक ट्रॉयोलॉजी फिल्म है जो इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगी. वहीं, अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर की बात करें एक्टर मंजोत सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें रणबीर, मंजोत, अर्जु, वरुण शर्मा, प्रीतम समेत सभी प्राइवेट जेट में नजर आ रहे हैं. मंजोत ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘आज की यात्रा सुखद रही.’

    आपको बता दें कि सेलेब्स फिल्ममेकर लव रंजन की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से आगरा पहुंचा था. लव रंजन ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद्य से शादी रचाई. उनकी गेस्ट लिस्ट में श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, कार्तिक आर्यन समेत कई स्टार्स थे. सभी सेलेब्स सफेद आउटफिट में नजर आए. लव रंजन अपनी फिल्म प्यार का पंचनामा, आकाश वाणी, सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल वो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ अगली फिल्म बना रहे हैं. फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी हैं तो वहीं बोनी कपूर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. लव रंजन अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म कुत्ते भी प्रोड्यूस कर रहे हैं.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर पर रखीं इन चीजों की मदद से खर्राटों का करें देसी इलाज
    Next Article अपराधियों ने क्रशर प्लांट में अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया, मजदूरों की पिटाई भी की

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची से हज उड़ान की मांग को बड़ा झटका, केंद्र का दो टूक – कोई प्रस्ताव नहीं

    August 16, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.