Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»घर पर रखीं इन चीजों की मदद से खर्राटों का करें देसी इलाज
    स्वास्थ्य

    घर पर रखीं इन चीजों की मदद से खर्राटों का करें देसी इलाज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सोते समय खर्राटे लेना एक सामान्य समस्या है. ये समस्या आप से ज़्यादा दुसरो को तकलीफ देती है. जो व्यक्ति खर्राटे लेता है, उसे तो इसका एहसास कम ही होता है, लेकिन साथ में सोने वाले की नींद (Sleep) पूरी तरह से खराब हो जाती है. खर्राटे लेने वाला व्यक्ति इस परेशानी को सबके सामने स्वीकार करने से झिझकता है और इसे रोकने के उपाय के बारे में किसी से बात ओभी नहीं कर पाता है. दरअसल खर्राटे तब आते हैं जब गले के नर्व्स में कंपन होने लगता है और वह शोर मचाना शुरू कर देती हैं. इसे अक्सर नींद की बीमारी माना जाता है और तेज खर्राटे लेना एक गंभीर समस्या भी बन सकती है. अगर आप अपने खर्राटों को बंद करना चाहते हैं तो घर पर इसका देसी इलाज आज से ही शुरू कर दें. ये देसी उपाय आपके बहुत काम आएंगे, लेकिन अगर समस्या ज्यादा है, तो डॉक्टरी इलाज जरूर करवाएं.

    ऐसे करें खर्राटों का देसी इलाज

    पेपरमिंट
    अगर ड्राई हवा और भीड़भाड़ वाला माहौल आपके खर्राटों का कारण बन रहा है, तो सोने से करीब आधा घंटे पहले पेपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को ह्यूमिडिफायर (Humidifier) में मिलाएं और उसे चला दें. यह आपके श्वासनली को खोलने में मदद करेगा ताकि आप खर्राटे न ले सकें. इसके अलावा आप एक गिलास पानी में एक या दो बूंद पेपरमिंट ऑयल की मिलाएं और सोने से पहले इससे गरारा करें. ऐसा रोजाना तब तक करें जब तक आपको इसका सही रिजल्ट न मिले.

    ऑलिव ऑयल
    गले में कंपन को कम करने और खर्राटों को रोकने के लिए नियमित रूप से ऑलिव आयल का इस्तेमाल करें. इसके लिए आधा चम्मच ऑलिव ऑयल में थोड़ा सा शहद मिलाएं. रोजाना सोने से पहले इसका सेवन करें. जैतून का तेल सभी श्वसन मार्गों के ऊतकों को आसान बनाता है. साथ ही हवा के लिए एक स्पष्ट मार्ग प्रदान करते हुए सूजन को कम करता है. यह शरीर की थकावट और दर्द को भी कम कर सकता है.

    इलायची
    इलायची कफ और सर्दी-खांसी को कम करने में मदद करता है. इलायची के इस्तेमाल से बंद नाक के मार्ग को खोलने में आसानी होती है. वहीं वायु मार्ग के सही तरीके से खुले रहने के कारण खर्राटे कम आते हैं. इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं. इसे सोने से 30 मिनट पहले पी लें. अपने खर्राटों को धीरे-धीरे कम करने के लिए ऐसा रोजाना करें.

    बिच्छू बूटी
    यदि आप किसी विशेष मौसम में खर्राटे लेते हैं, तो यह किसी प्रकार की मौसमी एलर्जी के कारण हो सकता है. इस प्रकार के अस्थायी खर्राटों का इलाज बिच्छू बूटी के साथ किया जा सकता है. दरअसल बिच्छू बूटी में एंटीहिस्टामाइन गुण मौजूद होते हैं जो खर्राटों को कम कर सकता है. इसके लिए एक कप उबलते पानी मेंहेल्थ एक चम्मच सूखे बिच्छू बूटी के पत्ते डालें. इसे पांच मिनट तक भीगने दें और फिर छान लें. सोने से ठीक पहले इसकी चाय बनाकर गर्मागरम पी लें

    शहद
    शहद के इस्तेमाल से सर्दी-खांसी लेकर कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. शहद गले को चिकनाई देता है, जो खर्राटों को रोकने में मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना सोने से पहले पिएं. इसके अलावा आप हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल टी या ग्रीन टी को मीठा करने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. शहद के इस्तेमाल से खर्राटों में कमी आएगी.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग: 22 सदस्यों की टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी शामिल
    Next Article अर्जुन कपूर ने रणबीर के साथ देखा ताजमहज, आलिया भट्ट को जलाने में नहीं छोड़ी कोई कसर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिए निर्देश, सहियाओं को मिलेंगे टैब और होगी डॉक्टरों की भर्ती

    September 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.