Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में मौसम बिगड़ा, कई जिलों में तूफान-ठनका का हाई अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में मौसम बिगड़ा, कई जिलों में तूफान-ठनका का हाई अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मई की तपती गर्मी के बीच बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। रांची में दोपहर और रात में करीब 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज हवाओं ने गर्मी तो कम की, लेकिन कई इलाकों में लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी। कहीं-कहीं हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच गई, जिससे पेड़ की टहनियां टूटने और आवाजाही में दिक्कत जैसी स्थिति बनी। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश चाईबासा में दर्ज की गई, जहां 20 मिमी पानी बरसा। तापमान की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं जमशेदपुर में 36 डिग्री, बोकारो में 34.1 डिग्री और चाईबासा में 36.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    14 मई को इन इलाकों में मौसम दिखाएगा असर

    मौसम विभाग के मुताबिक 14 मई को झारखंड के पूर्वी और उससे सटे मध्य हिस्सों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहेगा। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। ऐसे में बाहर निकलने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    15 मई को इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

    15 मई को मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। साथ ही वज्रपात और बारिश की भी संभावना जताई गई है। मतलब साफ है कि इन इलाकों में मौसम अचानक खतरनाक रूप ले सकता है, इसलिए बेवजह बाहर निकलने से बचना बेहतर होगा।

    16 मई को रांची समेत कई जिलों में खतरे की घंटी

    16 मई को मौसम का असर और बड़े इलाके में देखने को मिलेगा। रांची समेत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। बाकी जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    19 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    मौसम विभाग का कहना है कि 19 मई तक झारखंड के मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। यानी अगले कुछ दिनों तक कभी तेज हवा, कभी बारिश और कहीं-कहीं वज्रपात देखने को मिल सकता है। 17 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

    Also Read : विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार
    Next Article इधर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया युवक, उधर उचक्कों ने उड़ा दी गाड़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.