Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»क्या ट्रंप के दावे सही हैं? अगर नहीं, तो मोदी संसद में दें जवाब : जयराम रमेश
    देश

    क्या ट्रंप के दावे सही हैं? अगर नहीं, तो मोदी संसद में दें जवाब : जयराम रमेश

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष को लेकर किए गए दावों के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में स्पष्ट बयान देने की मांग की है। ट्रंप ने हाल ही में दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते युद्ध को रोका था। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच विमान गिराए गए थे और व्यापार समझौता तभी होगा जब युद्धविराम होगा।

    #WATCH | Delhi | On US President Donald Trump’s statement that five fighter jets were shot down during India-Pakistan tensions, Congress MP Jairam Ramesh says, “Since May 10 till today, US President Donald Trump has repeated two things for 24 times first, he stopped the war… pic.twitter.com/PnLZJQjfjM

    — ANI (@ANI) July 19, 2025

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि अमेरिका की मध्यस्थता से भारत-पाकिस्तान में युद्ध टाला गया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किया कि क्या ट्रंप के ये दावे सही हैं और यदि नहीं, तो अब तक चुप्पी क्यों? रमेश ने यह भी याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच पहले “हाउडी मोदी” और “नमस्ते ट्रंप” जैसे कार्यक्रमों के जरिए करीबी रिश्ते दिखाए गए थे, इसलिए अब मोदी को ट्रंप के बयानों पर जवाब देना चाहिए।

    गौरतलब है कि भारत पहले ही साफ कर चुका है कि पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम की सहमति दोनों देशों के डीजीएमओ (सेना के संचालन महानिदेशक) के बीच बातचीत के बाद हुई थी, न कि किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से। कांग्रेस ने मांग की है कि मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा और राज्यसभा में ट्रंप के दावों पर स्पष्ट रूप से अपनी बात रखें।

    Also Read : दो साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, आठ मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    Also Read : झामुमो के नगर अध्यक्ष मुन्ना खान का निधन, MLA बोले – उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति

    अमेरिका कांग्रेस जयराम रमेश ट्रंप का दावा डीजीएमओ डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी पीएम मोदी का बयान भारत की विदेश नीति भारत पाकिस्तान संघर्ष मध्यस्थता विवाद युद्धविराम संसद सत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, आठ मोबाइल और सिम कार्ड बरामद
    Next Article डॉक्टर पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, हालत गंभीर

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.