Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»डॉक्टर पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, हालत गंभीर
    क्राइम

    डॉक्टर पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाइक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gaya : बिहार के गया जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शनिवार को शेरघाटी अनुमंडल के शेखपुरा मोहल्ले में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक जाने माने चिकित्सक डॉ. तपेश्वर प्रसाद पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज वारदात में डॉक्टर बेतरह जख्मी हो गए। एक गोली उनके जबड़े में लगी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

    घटना उस वक्त हुई जब डॉ. तपेश्वर प्रसाद अपने बगीचे से घर लौट रहे थे। तभी अपाचे बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां चूक गईं, लेकिन एक गोली डॉक्टर के जबड़े में जा लगी। गोलीबारी की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पत्थरबाजी कर बदमाशों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी भाग निकलने में सफल रहे।

    वारदात की सूचना मिलते ही शेरघाटी थानेदार अजीत कुमार और शेरघाटी ASP शैलेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद किया है। चश्मदीदों का कहना है कि हमलावर डॉक्टर की गतिविधियों पर पहले से नजर रखे हुए थे और घात लगाकर हमले को अंजाम दिया।

    डॉ. तपेश्वर प्रसाद इलाके के एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं और वर्षों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विशेष निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हमले के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार करने का दावा किया है।

    Also Read : दो साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, आठ मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    # Bihar Crime Bihar Bike riding miscreants opened fire on doctor bike-borne assailants condition critical crime doctor attacked Dr. Tapeshwar Prasad firing Gaya gaya news Sheikhpura locality Sherghati Shooting unidentified attackers अज्ञात हमलावर अपराध गया गया समाचार गोलीबारी चिकित्सक हमला डॉ. तपेश्वर प्रसाद डॉक्टर पर बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग फायरिंग बाइक सवार बदमाश बिहार बिहार क्राइम शेखपुरा मोहल्ला शेरघाटी हालत गंभीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleक्या ट्रंप के दावे सही हैं? अगर नहीं, तो मोदी संसद में दें जवाब : जयराम रमेश
    Next Article ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में ED ने गूगल और मेटा को भेजा नोटिस

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.