Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पिछले चार साल में नहीं आया नियुक्ति वर्षः बाबूलाल
    झारखंड

    पिछले चार साल में नहीं आया नियुक्ति वर्षः बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को खूंटी में संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार काम करने के लिए बनी ही नहीं. उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष पांच लाख नियुक्ति नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने की बात करके सत्ता में आई हेमंत सरकार का नियुक्ति वर्ष नहीं आया. जबकि इस सरकार के चार वर्ष पूरे होने वाले हैं. हेमंत सरकार की उपलब्धियां राज्य में अपराध, लूट और भ्रष्टाचार है. हेमंत सरकार में जनता भयभीत और अपराधी,लुटेरे,दलाल,बिचौलिए बेखौफ हैं. राज्य में हत्या, लूट,अपहरण, बलात्कार की घटनाएं रोज हो रही है. बहन बेटियों को पेट्रोल छिड़ककर,टुकड़ों-टुकड़ों में काटकर मारा जा रहा है.

    पुलिस वसूली में लगी

    राज्य से बालू की तस्करी बिहार, बंगाल, दिल्ली, मुंबई को हो रही है और राज्य की पुलिस नदी से घरेलू काम के लिए बालू उठाने वाले को पकड़कर जेल भेज रही है. हेमंत सोरेन ने पुलिस को अपराधियों पर कार्रवाई के लिए नहीं बल्कि वसूली के लिए लगा दिया है. थाना,ब्लॉक, डीसी ऑफिस,सचिवालय सब जगह भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है. बिचौलिए दलाल हावी है. गरीब को मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए भी हजारों रुपए घूस देने पड़ रहे. पदाधिकारी डंके की चोट पर घूस मांगते हैं.पद पोस्ट को मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना पड़ता है.

    राज्य में मची है जमीन की लूट

    बाबूलाल ने कहा कि राज्य में जमीन की लूट मची है. हेमंत सोरेन परिवार महाजन प्रथा से लड़ते लड़ते राज्य का सबसे बड़ा महाजन बन गया. आज मुख्यमंत्री के संपत्ति की जब पूछताछ हो रही है, ईडी पूछताछ के लिए सम्मन भेज रहा तो ये भ्रष्टाचारियों को बचाने केलिए सुप्रीम कोर्ट में करोड़ों रुपए वकीलों पर खर्च कर रहे है. आज राज्य के विद्यालयों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर्स नहीं, नर्स नहीं, दवाई नहीं है. राज्य सरकार भाजपा सरकार की बनाई सड़कों का मरम्मत तक नहीं करवा पा रही है. गरीबों के अनाज भी दलाल बिचौलिए लूट ले रहे है और हेमंत सोरेन की तिजोरी में पैसे भेजे रहे. भाजपा राज्य की दुर्दशा नहीं देख सकती.

     

     

    appointment appointment year Babulal BJP state president did not come every year five lakhs Four years Hemant Sarkar Johar Live Khunti ranchi Sankalp Yatra unemployment allowance खूंटी चार साल जोहार लाइव नहीं आया नियुक्ति नियुक्ति वर्ष पांच लाख प्रतिवर्ष बाबूलाल बेरोजगारी भत्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रांची संकल्प यात्रा हेमंत सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा की सोशल मीडिया कार्यशाला, वाट्सएप ग्रुप से बूथ जोड़ने का निर्देश
    Next Article चक्रधरपुर डीआरएम पहुंचे टाटानगर, 500 करोड़ से बदलेगी स्टेशन की सूरत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?……

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    आदिवासी

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?……

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026

    आंध्र प्रदेश: आदिवासी आरक्षण का मुद्दा फिर गरमाया, 8-9 अगस्त को ‘मन्यम बंद’ की चेतावनी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.