Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चक्रधरपुर डीआरएम पहुंचे टाटानगर, 500 करोड़ से बदलेगी स्टेशन की सूरत
    झारखंड

    चक्रधरपुर डीआरएम पहुंचे टाटानगर, 500 करोड़ से बदलेगी स्टेशन की सूरत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2023Updated:September 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: बहुत जल्द टाटानगर रेलवे स्टेशन अपने नए रूप में नजर आएगा. लगभग 500 करोड़ की लागत से टाटानगर रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार होने वाला है. इसे लेकर चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम अरुण जे राठौर ने टाटानगर व स्टेशन से सटे क्षेत्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि टाटानगर रेलवे स्टेशन का दायरा बढ़ाने की तैयारी रेल प्रबंधन द्वारा शुरू कर दी गई है. स्टेशन के मुख्य द्वार के बाहर मुख्य सड़क को भी स्टेशन के दायरे में शामिल किया जाएगा. इतना ही नहीं कीताडीह जाने वाले मुख्य मार्ग रनिंग रूम तक टाटानगर रेलवे स्टेशन का विस्तार होगा. इसके अलावा टिकट काउंटर को सेकेंड एंट्री गेट पर ले जाने का प्लान तैयार किया जा रहा है.

    जल्द तैयार होगा डीपीआर

    बता दें कि कोलकाता गार्डन रीच, सीकेपी डिवीजन और दिल्ली से संबंधित पदाधिकारी ने डीपीआर तैयार करने को लेकर क्षेत्र का निरीक्षण किया. डीआरएम ने कहा कि 2 से 3 महीने में डीपीआर तैयार होने की संभावना है. डीपीआर रेलवे बोर्ड के पास भेजा जाएगा. टाटानगर रेलवे स्टेशन के दोनों छोर पर 300 से 400 मीटर रेलवे लाइन है. जिसका इस्तेमाल यात्री सुविधाओं के साथ-साथ रेलवे कामर्शियल डिपार्टमेंट के लिए भी किया जाएगा.

    बीजेपी कार्यकर्ताओं को फटकार

    डीआरएम निरीक्षण के दौरान टाटानगर रेलवे ओवर ब्रिज की समस्या से अवगत करान के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे. डीआरएम ने उन्हें जमकर फटकार लगाई. वहीं आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे इसकी शिकायत रेल मंत्री से करेंगे. बता दें कि डीआरएम के आने की सूचना पर शहरवासियों की ज्वलंत समस्या को लेकर सिख भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने टाटानगर स्टेशन पहुंचा. एक नंबर प्लेटफॉर्म में मुख्य द्वार के सामने डीआरएम को प्रतिनिधिमंडल ने टाटानगर रेलवे ओवरब्रिज पर गड्ढों से शहरवासियों को हो रही परेशानी से अवगत कराया. साथ ही बताया कि इन गड्ढों के कारण वाहन पलट रहे हैं. वे लोग डीआरएम से बात कर रहे थे तभी आरपीएफ एएसआई ने सिख नेता सतबीर सिंह सोमू की बात का कुछ रिएक्ट किया. सोमू ने एएसआई की क्लास लगाई. सोमू का तर्क था कि वह अधिकारी के पास अपनी बातें रख रहे हैं. बस फिर क्या था डीआरएम ने सोमू को फटकार लगा दी. इसके बाद सभी  डीआरएम से उलझने लगे. हालांकि डीआरएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे मामले में गंभीर हैं.

     

     

     

    500 Crore 500 करोड़ Appearance of Station Chakradharpur DRM Inspection jamshedpur Johar Live Railway Management Renovation Tatanagar Tatanagar Railway Station चक्रधरपुर जमशेदपुर जीर्णोद्धार जोहार लाइव टाटानगर टाटानगर रेलवे स्टेशन डीआरएम निरीक्षण रेल प्रबंधन स्टेशन की सूरत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपिछले चार साल में नहीं आया नियुक्ति वर्षः बाबूलाल
    Next Article गोला-मुरी पथ पर पुल जर्जर, हादसे का इंतजार कर रहा विभाग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.