Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भाजपा की सोशल मीडिया कार्यशाला, वाट्सएप ग्रुप से बूथ जोड़ने का निर्देश
    झारखंड

    भाजपा की सोशल मीडिया कार्यशाला, वाट्सएप ग्रुप से बूथ जोड़ने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 22, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: थाना चौक स्थित होटल ट्रीट के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सोशल मीडिया कार्यशाला संपन्न हुई. आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा के देशव्यापी शंखनाद अभियान के निमित इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने की. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश आईटी सेल प्रभारी भानु जालान एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी शामिल हुए.

    संतोष शर्मा ने रामगढ़ में सोशल मीडिया टीम का गठन मंडल स्तर पर किया गया है. साथ ही प्रत्येक बूथ को व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से प्रदेश को जोड़ने की जानकारी दी गई. राहुल अवस्थी ने आज के सामाजिक परिवेश में सोशल मीडिया की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि जनसमस्याओं को उठाने के अलावा भाजपा सरकार के द्वारा उठाए गए राष्ट्रनिर्माण में उपयोगी कदमों को भी विस्तृत रूप से शेयर किया जाना चाहिए.

    सरकार के काम को प्रचारित करे

    लोकसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेकर लौटे हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा भी शामिल हुए और कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से भी तीस सेकेंड का वीडियो सरकार की उपलब्धियों को इंगित करते हुए रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर करे. सरकार के काम को प्रचारित करने का सबसे आसान और उत्तम माध्यम बताया. उन्होंने जॉन एफ केनेडी के उस भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि हम चांद पर जाना चाहते है. और हम जानते है कि ये आसन नहीं बल्कि मुश्किल है और इसलिए हमने ये चुना है. अर्थात बड़े संघर्ष के बाद हीं बड़ी मंजिल मिलती है. उन्होंने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने हेतु इसी तरह के कड़े संघर्ष हमारे मोदी जी और भाजपा का कार्यकर्ता कर रहा है. सोशल मीडिया के प्रभारी बनाए गए वरिष्ट उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी ने कहा कि सोशल मीडिया सिर्फ एक मनोरंजन का माध्यम न रह कर आज एक आंदोलन जागृत करने का प्लेटफार्म बन चुका है.

    ये रहे मौजूद

    महामंत्री प्रो.खिरोधर साहू, रंजन फौजी,जिला मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी, आईटी सेल प्रभारी प्रवीण सोनू,राकेश पांडा,रवि मिश्रा,सूर्यवंश श्रीवास्तव,धीरज साहू,विजय पाठक, रुदल,अर्जुन कुमार,निरंजन कुमार,मिथलेश तिवारी,दिलीप प्रसाद,दीपक कुमार,महेंद्र महतो,रीति श्रीवास्तव,कौशल कुमार,ललन सिंह,किशोर कुमार,संजीत कुमार,संतोष केशरी,मिथलेश कुमार मंडल,सतेंद्र पांडे,बिनोद कुमार सिंह,प्रदीप कुशवाहा

     

     

    Bjp Booth Addition Hotel Treat Johar Live Police Station Chowk Ramgarh Shankhnaad Campaign social media Upcoming Election WhatsApp Group workshop आगामी चुनाव कार्यशाला जोहार लाइव थाना चौक बूथ जोड़ने भाजपा रामगढ़ वाट्सएप ग्रुप शंखनाद अभियान सोशल मीडिया होटल ट्रीट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन के तुगलकी फरमान के खिलाफ संयुक्त मोर्चा का धरना 26 को
    Next Article पिछले चार साल में नहीं आया नियुक्ति वर्षः बाबूलाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: CBI जांच की मांग पर सदन में संग्राम, सत्ता पक्ष बोला- CID से डर क्यों?

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026

    देवेंद्र गुट सरकार से वार्ता को तैयार, जानिए सात लोग कौन हैं?

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.