Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»एमजीएम अस्पताल परिसर में चला तंबाकू विरोधी अभियान, खैनी-गुटखा जब्त
    झारखंड

    एमजीएम अस्पताल परिसर में चला तंबाकू विरोधी अभियान, खैनी-गुटखा जब्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एमजीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल परिसर को तंबाकू मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से अस्पताल प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अधीक्षक डॉ. बलराम झा के निर्देश पर अस्पताल की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों ने व्यापक सर्च अभियान चलाया।

    इस दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों, गलियारों, प्रवेश द्वारों, ओपीडी परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सघन जांच की गई। जांच के क्रम में जवानों ने काफी मात्रा में खैनी, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पाद बरामद किए, जिन्हें तत्काल जब्त कर अधीक्षक को सौंप दिया गया।

    होमगार्ड जवानों ने बताया कि अस्पताल परिसर में खैनी, गुटखा और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी करते हुए इन्हें छिपाकर अस्पताल में लाने का प्रयास करते हैं, जिससे अस्पताल का वातावरण दूषित होता है और मरीजों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

    जवानों ने स्पष्ट किया कि यह जांच अभियान किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे नियमित और लगातार जारी रखा जाएगा। भविष्य में यदि कोई व्यक्ति अस्पताल परिसर में तंबाकू उत्पादों का सेवन करते या इन्हें लेकर जाते हुए पकड़ा गया, तो अधीक्षक के निर्देशानुसार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने इस कार्रवाई को अस्पताल में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की दिशा में जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल को तंबाकू मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों से नियमों का पालन करने और अस्पताल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की

    Also Read : चाईबासा में सनसनीखेज घटना, हवालदार ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या

    Anti-Tobacco Campaign Dr. Balram Jha health awareness Home Guard personnel hospital administration jamshedpur MGM Hospital Public Health seizure of chewing tobacco and gutkha tobacco-free hospital अस्पताल प्रशासन एमजीएम अस्पताल खैनी-गुटखा जब्त जमशेदपुर डॉ बलराम झा तंबाकू मुक्त अस्पताल तंबाकू विरोधी अभियान सार्वजनिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य जागरूकता होमगार्ड जवान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा के हवलदार की पूर्णिया में खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस सख्त, शांति भंग करने वालों पर कस रही शिकंजा

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.