Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस सख्त, शांति भंग करने वालों पर कस रही शिकंजा
    झारखंड

    निकाय चुनाव को लेकर रांची पुलिस सख्त, शांति भंग करने वालों पर कस रही शिकंजा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था, हिंसा या चुनावी प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए उसके लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है इसके साथ ही  भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी न आए उसके लिए भी काम शुरू कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, जेल से छूटे ऐसे अपराधी जो पहले आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं, उन्हें थाना हाजिरी लगानी होगी। इन अपराधियों को सप्ताह या 15 दिन में एक बार संबंधित थाने में हाजिरी देना जरुरी है। इस संबंध में सिटी एसपी पारस राणा ने सभी डीएसपी और थानेदारों को निर्देश जारी करते हुए जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन करने और उनसे नियमित रूप से थाना हाजिरी सुनिश्चित कराने को कहा है।

    इसके साथ ही, नोटिस प्राप्त करने वाले सभी लोगों को संबंधित एसडीओ के समक्ष निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना होगा। वहां उनसे शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बांड भरवाया जाएगा, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध या अशांति फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल नहीं होंगे।

    पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि नोटिस और बांड भरने के बावजूद कोई व्यक्ति चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालता है, हिंसा फैलाता है या कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्ति को जेल भी भेजा जा सकता है।

    नगर निगम चुनाव को देखते हुए रांची के संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ गश्ती दल और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराना है, ताकि आम नागरिक बिना किसी दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    इसी क्रम में रांची पुलिस द्वारा अब तक 500 से अधिक लोगों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-163 के तहत नोटिस जारी किया जा चुका है। ये नोटिस उन लोगों को भेजे गए हैं, जिनके खिलाफ पूर्व में विवाद, झगड़े, चुनावी गड़बड़ी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े रिकॉर्ड रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह एहतियातन की जा रही है और किसी भी प्रकार की असमाजिक कार्यों पर पूरी तरह नज़र रखी जाएगी ताकि चुनाव के दौरान समाज में शांति बनी रहे इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि चुनाव समाप्त होने तक इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिन लोगों से चुनावी माहौल बिगड़ने की आशंका होगी, उनके खिलाफ और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    Also Read :एमजीएम अस्पताल परिसर में चला तंबाकू विरोधी अभियान, खैनी-गुटखा जब्त

    action against criminals City SP Paras Rana Election security Fair Elections law and order Municipal Corporation Elections police station attendance ranchi Ranchi Police Section 163 notice अपराधियों पर कार्रवाई कानून व्यवस्था चुनाव सुरक्षा थाना हाजिरी धारा 163 नोटिस नगर निगम चुनाव निष्पक्ष चुनाव रांची रांची पुलिस सिटी एसपी पारस राणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएमजीएम अस्पताल परिसर में चला तंबाकू विरोधी अभियान, खैनी-गुटखा जब्त
    Next Article आज से घट जाएगा टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव… जानें कैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.