Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चाईबासा के हवलदार की पूर्णिया में खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में
    क्राइम

    चाईबासा के हवलदार की पूर्णिया में खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आलमनाथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Purnia : झारखंड के चाईबासा निवासी और वर्तमान में पूर्णिया जिले के अमौर थाना में तैनात हवलदार आलमनाथ भूइयां (55 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उनकी सर्विस राइफल से चली और गले के आर-पार निकल गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    घटना की जानकारी उस समय मिली, जब पुलिस कैंटीन का कर्मचारी रोज की तरह सुबह नाश्ता लेकर हवलदार के कमरे पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला देखकर वह अंदर गया, जहां हवलदार का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। यह देख उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।

    सूचना मिलने के बाद अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, बायसी एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे, रौटा थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव के पास से हवलदार की सर्विस राइफल और चला हुआ कारतूस का खोखा बरामद किया। इसके बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हवलदार आलमनाथ भूइयां की पोस्टिंग करीब पांच महीने पहले ही अमौर थाना में हुई थी। कुछ समय पहले उनकी पत्नी बीमारी के कारण अपने मायके चली गई थीं। बताया गया है कि घटना वाले दिन सुबह करीब आठ बजे हवलदार ने अपनी पत्नी से फोन पर सामान्य बातचीत भी की थी।

    बायसी एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर गहराई से छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और वे पूर्णिया के लिए रवाना हो चुके हैं।

    इस घटना से अमौर थाना परिसर में शोक का माहौल है। साथी पुलिसकर्मी भी इस घटना से काफी दुखी और स्तब्ध हैं। पुलिस प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द सच्चाई सामने लाने की बात कह रहा है।

    Also Read : लंबे इंतज़ार के बाद राहत? JPSC उम्र सीमा पर आज कैबिनेट ले सकती है फैसला

    Chaibasa News Crime news Jharkhand news Latest Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में जंगली हाथियों का तांडव, तीन लोगों की ले ली जान
    Next Article एमजीएम अस्पताल परिसर में चला तंबाकू विरोधी अभियान, खैनी-गुटखा जब्त

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.