Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारो में जंगली हाथियों का तांडव, तीन लोगों की ले ली जान
    झारखंड

    बोकारो में जंगली हाथियों का तांडव, तीन लोगों की ले ली जान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 5, 2026Updated:February 5, 2026No Comments2 Mins Read15
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिले के गोमिया वन प्रक्षेत्र अंतर्गत बड़की पुन्नू गांव में गुरुवार तड़के हाथियों के हमले से इलाके में अफरातफरी मच गई। जंगल से निकलकर गांव में घुसे हाथियों ने एक घर पर हमला कर दिया, जिसमें सो रहे लोगों को बाहर खींचकर कुचल दिया गया। इस दर्दनाक घटना में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना भोर के समय हुई, जब गांव के अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। अचानक हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और एक घर को निशाना बनाया। हाथियों ने घर को क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

    घटना में घायल महिला को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने गांव का जायजा लिया और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वन विभाग की ओर से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजने की कोशिश की जा रही है।

    इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हाथियों की आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। रात के समय न तो निगरानी की व्यवस्था थी और न ही लोगों को समय पर सतर्क किया गया।

    ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में तुरंत गश्ती दल तैनात किया जाए, रोशनी और अलर्ट सिस्टम की व्यवस्था की जाए तथा हाथियों को आबादी से दूर रखने के लिए स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

    Also Read :रांची के विकास में रंगदारी के लिए फायरिंग, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

    Barki Punnu village Bokaro Elephant Rampage elephants strayed from the forest forest department Gomia human-elephant conflict three dead villagers' anger woman injured गोमिया ग्रामीणों में आक्रोश जंगल से भटके हाथी तीन की मौत बड़की पुन्नू गांव बोकारो महिला घायल मानव-हाथी संघर्ष वन विभाग हाथियों का तांडव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के विकास में रंगदारी के लिए फायरिंग, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी
    Next Article चाईबासा के हवलदार की पूर्णिया में खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    झारखंड

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026
    क्राइम

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद रंथु ने की आत्मह’त्या की कोशिश, गंभीर हालत में RIMS में भर्ती

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL पेपर लीक का देवघर कनेक्शन, सचिवालय का लिपिक सुधाकर से सीआईडी कर रही पूछताछ

    September 14, 2026
    Latest Posts

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026

    सरकारी भाषा को आसान बनाना होगा, लोगों को कठिन हिन्दी से दिक्कत हो रही है : प्रवीण टोप्पो

    September 14, 2026

    भाई, ये तो बहुत CRINGE है, Gen-Z से बात करनी है, तो पहले उसकी भाषा को समझिए

    September 14, 2026

    रांची में पुलिस का देर रात बड़ा एक्शन, अरगोड़ा से अगवा युवक 120 मिनट में बरामद, न’ग्न कर वीडियो बनाने का आरोप

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.