Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अमेरिका ने लगाया 40% तक का टैरिफ, कई देशों को भेजा सख्त संदेश
    Uncategorized

    अमेरिका ने लगाया 40% तक का टैरिफ, कई देशों को भेजा सख्त संदेश

    Team JoharBy Team JoharJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डोनाल्ड ट्रंप
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने 14 देशों पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 1 अगस्त से लागू होंगे। ट्रंप ने साफ कहा कि जो देश अमेरिका के साथ व्यापार समझौता नहीं करेंगे, उन्हें हाई टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।

    ट्रंप ने म्यांमार और लाओस पर 40 फीसदी, थाईलैंड और कंबोडिया पर 36 फीसदी, बांग्लादेश और सर्बिया पर 35 फीसदी, इंडोनेशिया पर 32 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका व बोस्निया पर 30 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। वहीं, मलेशिया, कजाकिस्तान, जापान और दक्षिण कोरिया पर 25 फीसदी टैरिफ लागू होगा। ट्यूनीशिया को भी 25 फीसदी टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।

    #WATCH | On trade deals, US President Donald Trump says, “…We are close to making a deal with India. We’ve made a deal with the United Kingdom. We’ve made a deal with China. Others we met with, and we don’t think we’re going to be able to make a deal, so we just send them a… pic.twitter.com/p5EWU1aeSU

    — ANI (@ANI) July 8, 2025

    ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ देशों से बातचीत चल रही है और जो समझौते के लिए तैयार नहीं हैं, उन्हें पत्र भेजे गए हैं। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्रिटेन और चीन के साथ व्यापार समझौता हो चुका है, जबकि भारत के साथ अमेरिका डील के करीब है।

    ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर उन देशों के नेताओं को भेजे गए पत्र भी साझा किए हैं, जिनमें टैरिफ की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर ये देश व्यापार नीति में बदलाव करते हैं तो टैरिफ दरें घटाई जा सकती हैं।

    व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताया कि ट्रंप एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, जिससे 9 जुलाई की समयसीमा को बढ़ाकर 1 अगस्त कर दिया गया है। ट्रंप ने देशों को 90 दिन का समय दिया था कि वे अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करें, वरना टैरिफ झेलने को तैयार रहें।

    Also Read : शेयर बाजार में धीमी शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट

     

    1 अगस्त टैरिफ लागू August 1 tariffs imposed Bangladesh Bosnia Cambodia Donald Trump global economy global trade high tariff announcement Indonesia international trade Japan Kazakhstan Laos Malaysia Myanmar Serbia South Africa South Korea tariffs Thailand trade policy trade war Trump administration Trump International Policy Trump tariff policy Tunisia Us US trade policy अंतरराष्ट्रीय व्यापार अमेरिका अमेरिका व्यापार नीति इंडोनेशिया कजाकिस्तान कंबोडिया जापान टैरिफ ट्यूनीशिया ट्रंप इंटरनेशनल पॉलिसी ट्रंप टैरिफ नीति ट्रंप प्रशासन डोनाल्ड ट्रंप थाईलैंड दक्षिण अफ्रीका दक्षिण कोरिया बांग्लादेश बोस्निया मलेशिया म्यांमार लाओस वैश्विक अर्थव्यवस्था वैश्विक व्यापार व्यापार नीति व्यापार युद्ध सर्बिया हाई टैरिफ घोषणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में धीमी शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की गिरावट
    Next Article झारखंड में शराब दुकानों की निगरानी अब होमगार्ड के हवाले

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.