Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चतरा में खुलेगा अंबेडकर विश्वविद्यालय, 50 एकड़ भूमि चिन्हित…जानें
    झारखंड

    चतरा में खुलेगा अंबेडकर विश्वविद्यालय, 50 एकड़ भूमि चिन्हित…जानें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अंबेडकर विश्वविद्यालय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : चतरा जिले में प्रस्तावित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की स्थापना को लेकर अब प्रशासन ने रफ्तार पकड़ ली है। गिद्धौर प्रखंड के मंझगांवा में 50 एकड़ गैरमजरूआ जमीन चिन्हित कर जिला प्रशासन ने इसे अंतिम रूप देते हुए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है। उपायुक्त कीर्तिश्री ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव राहुल कुमार पुरवार को औपचारिक प्रस्ताव भेज दिया है। अब आगे की कार्रवाई विभागीय स्तर पर होगी।

    मंझगांवा में एकमुश्त 50 एकड़ जमीन उपलब्ध

    दरअसल, राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय के लिए 50 से 60 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। इसी के बाद प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू की। अंचल अधिकारी की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि गिद्धौर के मंझगांवा में एक साथ 50 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इसके बाद अपर समाहर्ता ने पूरा प्रतिवेदन तैयार कर उपायुक्त को सौंपा और फिर प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया।

    वैकल्पिक जमीन भी तैयार, ताकि काम न रुके

    प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बैकअप प्लान भी तैयार रखा है। सदर, इटखोरी और कान्हाचट्टी अंचल के अंचल अधिकारियों ने भी मानक के अनुरूप जमीन चिन्हित कर रिपोर्ट दे दी है। अगर किसी कारण से मंझगांवा की जमीन पर तकनीकी दिक्कत या आपत्ति आती है, तो इन इलाकों में से किसी एक को आगे बढ़ाया जा सकता है। यानि प्रशासन नहीं चाहता कि विश्वविद्यालय की प्रक्रिया किसी भी वजह से अटक जाए।

    सड़क, बिजली और पानी का रखा गया खास ख्याल

    सूत्रों की मानें तो जमीन चुनते वक्त सिर्फ खाली जगह देखना ही मकसद नहीं था। यह भी देखा गया कि वहां तक अच्छी सड़क हो, बिजली और पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो। साथ ही यह भी ध्यान रखा गया कि जगह जिला मुख्यालय से बहुत दूर न हो, ताकि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आने-जाने में परेशानी न हो।

     मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद बढ़ी रफ्तार

    गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चतरा में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की थी। इसके बाद विभागीय स्तर पर जमीन का प्रस्ताव मांगा गया था। अब जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेजे जाने के बाद उम्मीद है कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की टीम जल्द ही स्थल निरीक्षण के लिए चतरा पहुंच सकती है।

     क्या बोले डीसी?

    डीसी कीर्तिश्री ने साफ कहा है कि गिद्धौर के मंझगांवा में 50 एकड़ जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव भेज दिया गया है। अब विभाग के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले समय में चतरा जिले को अपना विश्वविद्यालय मिल सकता है, जिससे यहां के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

    Also Read : जमताड़ा नगर क्षेत्र में चार दिन शराब बिक्री बंद, जिला प्रशासन का आदेश

    Bhimrao Ambedkar University Chatra Jharkhand news Latest
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाशिवरात्रि पर सीएम हेमंत ने पहाड़ी में की पूजा-अर्चना, बोले- भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे
    Next Article दो दिनों से लापता शख्स की नाले में मिली बॉडी, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.