Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»आजसू केंद्रीय महासचिव ने निकाली भड़ास, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना
    झारखंड

    आजसू केंद्रीय महासचिव ने निकाली भड़ास, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: बुधवार को जिले के नारायणपुर प्रखंड के मुरली पहाड़ी मोड में आजसू पार्टी द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया. कांग्रेस पार्टी का गढ़ माना जाने वाला मुरली पहाड़ी मोड में आयोजित इस जनसभा में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने अपनी पहुंच बनाने का प्रयास आरंभ किया. इसकी अध्यक्षता स्थानीय अल्पसंख्यक नेता सलाउद्दीन अंसारी ने की. वहीं मंच संचालन आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष निमाई चंद्र सेन ने किया. मुख्य अतिथि के तौर पर सभा को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने कहा कि आज इस जनसभा के माध्यम से आपसे संवाद स्थापित करने आया हूं. झारखंड बनने इतने वर्षों के बाद भी झारखंड के साथ-साथ जामताड़ा विधानसभा का कोई भी विकास नहीं हो पाया. आज भी यहां के नौजवान बड़ी संख्या में पलायन कर के अन्य प्रदेश में कार्य करने जा रहे हैं, लेकिन आज तक जामताड़ा में कोई भी रोजगार की व्यवस्था का सृजन नहीं हो पाया.

    उन्होंने कहा कि यहां के मरीज बेहतर इलाज के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं और बाहर जाकर के अपना इलाज करा रहे हैं. आदिवासी मूलवासी और स्थानीय लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य, रोजगार और समुचित शिक्षा की व्यवस्था नहीं हो पाई. आज भी स्थानीय नौजवान बेहतर शिक्षा के लिए तड़प रहे हैं और स्थानीय विधायक साड़ी, ताड़ी और मांड़ी के फेर में यहां के लोगों का जीवन बर्बाद कर रहे हैं. बड़े-बड़े ठेकेदार के माध्यम से कमीशनखोरी यहां पर तेजी से बढ़ता जा रहा है और बाहरी ठेकेदार स्थानीय नौजवानों के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं.

    उन्होंने कहा कि जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. यहां के लोग बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए तड़प रहे हैं. आप सभी से इस संवाद के माध्यम से निवेदन करने आए हैं कि आने वाले समय में परिवर्तन करिए और जात-पात से ऊपर उठकर के जामताड़ा के विकास में समुचित योगदान कीजिए. पपिया मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र मंडल ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के उद्देश्यों के बारे में लोगों को बताया. मौके पर खलील अंसारी, नंदन साव, आंतु पंडित, भीम पंडित, शारदा देवी, बीरा मोहली, निजामुद्दीन अंसारी, राकेश रावनी के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल का शिलान्यास कर बोले सीएम, यह प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा

    अल्पसंख्यक नेता सलाउद्दीन अंसारी आज की खबर आजसू आजसू पार्टी करंट न्यूज कांग्रेस केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता जिला अध्यक्ष निमाई चंद्र सेन जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मुरली पहाड़ी मोड लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाई टेंशन तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा
    Next Article राहुल गांधी पर POCSO एक्ट में मामला दर्ज, रेप पीड़िता की पहचान उजागर का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.