Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची के बाद अब लातेहार में भी बड़ी संख्या में हुई चमगादड़ों की मौत
    झारखंड

    गढ़वा, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची के बाद अब लातेहार में भी बड़ी संख्या में हुई चमगादड़ों की मौत

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चमगादड़ों के मरने के बाद अफवाहों का बाजार गर्म, कहीं अनहोनी तो कहीं महामारी की जताई जा रही आशंका

    रांची : झारखंड के कई जिलों से भारी संख्या में चमगादड़ों के मरने की खबर आ रही है. गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग और रांची जिले में अबतक बड़ी संख्या में चमगादड़ मर चुके हैं. अब लातेहार जिला के मनिका प्रखंड के कोइली गांव में बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ मिले हैं. यह खबर इलाके में फैलते ही लोगों के बीच तरह-तरह के चर्चे हो रहे हैं. लातेहार डीएफओ रोशन कुमार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से मृत चमगादड़ों के पास नहीं जाने की अपील की है. कहा है मृत चमगादड़ों के संपर्क में आने से लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. अबतक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि चमगादड़ों की मौत कैसे हुई. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण चमगादड़ों की मौत हुई होगी.

    पुजारियों को अनहोनी की आशंका

    उधर गिरिडीह जिले के प्रसिद्ध हरिहर धाम में सैकड़ों चमगादड़ों की मौत से वहां हड़कंप मच गया है. पुजारियों को इलाके में किसी बीमारी के फैलने की आशंका सताने लगी है. लंबे समय से ये चमगादड़ मंदिर परिसर के एक पेड़ पर रह रहे थे. लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी की वजह से चमगादड़ों की मौत हुई है, जबकि पंडित किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं.मंदिर के प्रबंधक भीम यादव ने बताया कि हरिहर धाम मंदिर में करीब एक हजार से अधिक चमगादड़ बगीचे के पेड़ों पर हैं. भीषण गर्मी की वजह से उनकी मौत हो रही है. ऐसा माना जाता है कि इन पक्षियों में गर्मी सहने की क्षमता बहुत कम होती है.

    मरे चमगादड़ खाने वालों को अब सता रही महामारी की चिंता

    इससे पहले गढ़वा के सुंडीपुर गांव में बड़ी संख्या में मरे हुए चमगादड़ मिले थे. कई लोगों ने मरे हुए चमगादड़ों को खा लिया था. अब गांव वालों को महामारी की चिंता सताने लगी है. ग्रामीणों की चिंता को देखते हुए डीसी के निर्देश पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और चमगादड़ खाने वाले 27 लोगों की जांच की गई है. सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम चमगादड़ खाने वाले लोगों को आइसोलेट करने पर भी विचार कर रहा है.

    हजारीबाग के सरैया और रांची के मोरहाबादी में भी मिले सैकड़ों मरे चमगादड़

    हजारीबाग के सरैया पाठक टोला में 2 दिन पहले सैकड़ों चमगादड़ की मौत हो गई. पाठक टोला में पीपल, बरागद, इमली, सेमल,आम के पेड़ों पर 100 वर्षो से अधिक समय से चमगादड़ों ने डेरा जमाकर रखा है. चमगादड़ों के मरने की खबर आने के बाद वहां लोगों में तरह-तरह की चर्चा है. उधर रांची के मोरहाबादी मैदान के पास स्थित पेड़ों के नीचे भी कई मरे हुए चमगादड़ मिले हैं.

    इसे भी पढ़ें: सर्पदंश से बच्ची की मौत मामले में उपायुक्त ने लिया संज्ञान, सीएचसी गोमिया से पूछा स्पष्टीकरण

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्पदंश से बच्ची की मौत मामले में उपायुक्त ने लिया संज्ञान, सीएचसी गोमिया से पूछा स्पष्टीकरण
    Next Article सदर हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन लगने का रास्ता साफ, जानें कब से मरीजों को मिलेगी सुविधा

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.