Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सदर हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन लगने का रास्ता साफ, जानें कब से मरीजों को मिलेगी सुविधा
    झारखंड

    सदर हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन लगने का रास्ता साफ, जानें कब से मरीजों को मिलेगी सुविधा

    Team JoharBy Team JoharMay 31, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विवेक शर्मा

    रांची : सरकारी हॉस्पिटल में सीटी स्कैन की सुविधा मिलना बड़ी बात होती है. खासकर तब जब बात शहर के सदर हॉस्पिटल की हो. जहां पर आजतक सीटी स्कैन की सुविधा ही नहीं शुरू हो पाई थी. अब इस हॉस्पिटल में सीटी स्कैन मशीन लगने का रास्ता साफ हो गया है. जी हां पावरग्रिड ने सीएसआर के तहत सीटी स्कैन मशीन डोनेट करने की सहमति दे दी है. चुनाव खत्म होते ही मशीन के इंस्टालेशन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. वहीं जल्द ही इसका लाभ इलाज के लिए आने वाले मरीजों को मिलने लगेगा. बता दें कि विभाग ने सदर में सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए कई लोगों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मांगा था. इसके बाद ही पावरग्रिड ने मशीन डोनेट करने की योजना बनाई है.

    अभी एक्सरे और अल्ट्रासाउंड

    हॉस्पिटल में रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के नाम पर दो विभाग चल रहे है. एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को मिल रही है. पोर्टेबेल एक्सरे और अल्ट्रासोनोग्राफी से मरीजों को बड़ी राहत है. लेकिन सीटी व अन्य तरह की जांच के लिए प्राइवेट सेंटरों में जाना पड़ता है. वहीं पेशेंट को रिम्स कैंपस स्थित हेल्थमैप में भी भेज दिया जाता है. जहां पर मरीजों का सस्ते दर पर जांच किया जाता है. वहीं सदर में एडमिट मरीजों के लिए हेल्थमैप में निशुल्क जांच की भी सुविधा दी जा रही है.

    हॉस्पिटल में बढ़ रही सुविधाएं

    पहले हॉस्पिटल में मरीजों के सामान्य बीमारियों का इलाज होता था. सबसे ज्यादा इस हॉस्पिटल में डिलीवरी कराई जाती थी. लेकिन नए भवन के पूरी तरह से चालू होने के बाद से सुविधाएं बढ़ रही है. स्पेशियलिटी विंग खुल गए है. वहीं स्पेशलिस्ट डॉक्टर भी ऑन कॉल मरीजों का इलाज कर रहे है. ओंकोलॉजी, नेफ्रोलॉजी के डॉक्टर मरीजों को रेगुलर विजिट कर रहे है. एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के अलावा ब्लड टेस्ट किए जाते थे. अब हॉस्पिटल में सभी तरह के ब्लड टेस्ट एक ही छत के नीचे उपलब्ध है.

    सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार का कहना है कि हॉस्पिटल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है. अगर हॉस्पिटल में सुविधाएं बढ़ेगी तो मरीज भी इलाज के लिए आएंगे. मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल की दौड़ नहीं लगानी होगी. इतना ही नहीं जांच के लिए जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी होगी. चूंकि प्राइवेट सेंटरों में जांच कराने में मरीजों को काफी पैसे खर्च करने पड़ते है. पावरग्रिड ने मशीन डोनेट करने की बात कही है. आचार संहिता के समाप्त होते ही हमलोग इसमें जुट जाएंगे.

    इसे भी पढ़ें: गढ़वा, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची के बाद अब लातेहार में भी बड़ी संख्या में हुई चमगादड़ों की मौत

     

    City News Current News Daily News jharkhand Jharkhand news Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची के बाद अब लातेहार में भी बड़ी संख्या में हुई चमगादड़ों की मौत
    Next Article पलामू सेंट्रल जेल में बेहोश हुआ कैदी, इलाज के दौरान मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    Latest Posts

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.