Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, डीसी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा
    झारखंड

    सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, डीसी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: आगामी 14 फरवरी को होने वाले सरस्वती पूजा पर विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती पूजा घर– घर की पूजा है. काफी बड़े पैमाने पर इसका आयोजन होता है, कई जगहों पर मेले भी लगते है, जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल होते हैं. ऐसे में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने से इंकार नहीं किया जा सकता है. इसलिए सभी बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी इसे गंभीरता से लेंगे. उन्होंने सभी थानों में रविवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित करने को कहा.

    डीसी ने कहा कि सभी बीडीओ, सीओ, सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में कितने स्थानों पर पूजा का आयोजन हो रहा है, पूजा समिति के अध्यक्ष – सचिव ,सदस्य आदि कौन है, उनका पूरा विवरण तैयार कर जिला को समर्पित करेंगे. साथ ही संख्या के अनुरूप ही विधि व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारी व रणनीति सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने क्रमवार पेटरवार, जरीडीह, कसमार, गोमिया, चास, बेरमो, चंद्रपुरा आदि प्रखंडों के बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारियों से बड़े पूजा आयोजनों, मेलों आदि की जानकारी ली. उन्होंने पूर्व में या हाल में किसी भी तरह की कोई विवाद वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा. साथ ही पूजा समितियों से प्रतिमा विसर्जन की रूट चार्ट प्राप्त करने एवं विसर्जन तिथि को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा. उपायुक्त ने अपर समाहर्ता व सीसीआर डीएसपी को जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय करने, प्रतिनियुक्त टीम से सभी तरह का प्रतिवेदन प्राप्त करने को कहा. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखने को कहा. दोनों अनुमंडल पदाधिकारी चास एवं बेरमो को पूरी विधि व्यवस्था की नजदीक से निगरानी करने को कहा. उन्होंने क्षेत्र में धारा 107 के तहत भी कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

    मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि सभी थाना प्रभारी पर्व, त्योहार को लेकर विभाग द्वारा जारी एसओपी का पालन करेंगे. सरस्वती पूजा का आयोजन काफी जगहों पर होता है. कई बार वाहन रोक कर जबरन चंदा वसूली का मामला प्रकाश में आता है. इससे जिले की छवि धूमिल होती है, बैरिकेडिंग लगाकर जबरन चंदा वसूली नहीं हो, इसे संबंधित थाना प्रभारी सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने पूजा समितियों से पूजा को लेकर अंडर-टेकिंग लेने, वोलेंटियरों की सूची, नाम – मोबाइल के साथ प्राप्त करने को कहा. उन्होंने प्रतिमा विसर्जन निर्धारित तिथि एवं रूट पर ही होगी, इससे पूजा समिति को अवगत कराने को कहा. वहीं धारा 107 के तहत कार्रवाई के लिए अनुमंडल कार्यालय को थाना प्रभारियों को सूची उपलब्ध कराने को कहा. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी चास एवं अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो ने विस्तार से सभी बीडीओ, सीओ व सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किया.

    ये भी पढ़ें: सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, बोले बीडीओ- हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

    आज की खबर उपायुक्त कुलदीप चौधरी करंट न्यूज कसमार गोमिया चंद्रपुरा चास जरीडीह जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर थाना प्रभारी न्यूज हेडलाइन पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक पेटरवार बीडीओ बेरमो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विधि व्यवस्था शांति व्यवस्था समाहरणालय सभागार सरस्वती पूजा सिटी न्यूज सीओ स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब राज्य में किसी का नहीं होगा कच्चा मकान : चंपाई सोरेन
    Next Article घरेलू विवाद में पत्थर से कुचल कर महिला की हत्या, पति गिरफ्तार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर भी

    September 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026
    क्राइम

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026
    Latest Posts

    एसीएफ और एफआरओ परीक्षा में करीब 100 लोगों से पैसा लेकर कराया गया पास, प्रोफेसर से सेटिंग कर बढ़ाया गया नंबर भी

    September 4, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन ने खोला नए शहरों का रास्ता, रांची समेत शहरी जिलों का होगा विस्तार; बसेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप

    September 3, 2026

    झारखंड : अपराधियों पर शिकंजे के लिए टाइगर मोबाइल में बड़ा फेरबदल, तीन साल से जमे जवानों की बदलेगी तैनाती

    September 3, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट : लातेहार में डिजिटल हाजिरी के फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

    September 3, 2026

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.