Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 12:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अब राज्य में किसी का नहीं होगा कच्चा मकान : चंपाई सोरेन
    झारखंड

    अब राज्य में किसी का नहीं होगा कच्चा मकान : चंपाई सोरेन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: इस राज्य में हर किसी को सम्मान मिलेगा. किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा. सभी के साथ न्याय होगा. राज्य की जनता को पूरे मान-सम्मान के साथ हक अधिकार देंगे. यह हमारी सरकार का संकल्प है और पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने ये बातें आज गढ़वा में आयोजित पलामू प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में कही. उन्होंने इस योजना के तहत चयनित कुछ लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास का स्वीकृति पत्र एवं उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त की राशि हस्तांतरित की. उन्होंने कहा कि राज्य में कोई भी गरीब और जरूरतमंद बिना मकान के नहीं रहेगा. किसी भी व्यक्ति का कच्चा और जर्जर घर नहीं होगा. सभी का अपना आशियाना होगा. राज्य सरकार अपने बलबूते 20 लाख लोगों को तीन कमरे का पक्का मकान देगी.

    विकास की लकीर को लंबी खींचेंगे

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी ने पिछले 4 वर्षों के अपने कार्यकाल में जिस तरह विकास के कार्य किए हैं. विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग और तबके को सशक्त बनाने का काम किया, वह अभी नहीं थमेगा. हमारी सरकार विकास की लकीर को और लंबा खींचेगी. इस राज्य में कोई भी व्यक्ति रोटी, कपड़ा और मकान से वंचित नहीं रहेगा. 20 लाख लोगों को हरा राशन कार्ड जारी कर मुफ्त अनाज दे रही है. वहीं, गरीबों को हर वर्ष साल में दो बार धोती- साड़ी और लूंगी उपलब्ध कराया जा रहा है. अब अबुआ आवास योजना के माध्यम से 20 लाख आवास विहीन गरीबों और जरूरतमंदों को मकान भी देने का काम कर रहे हैं. हमारा प्रयास है कि सुविधाओं के मामले में गांव और शहर के बीच का जो अंतर है, उसे कम कर सके.

    गांव के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन

    गांव के बच्चों को अपने पंचायत में क्वालिटी एजुकेशन मिलेगा. इसके लिए पंचायतों में स्थित विद्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है. इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के साथ पठन-पाठन से संबंधित सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. अब गांव के बच्चे भी पढ़ाई के मामले में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से कम नहीं होंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अभी लगभग 21 लाख बिजली उपभोक्ता हर महीने 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं. अब हमारी सरकार ने बिजली सब्सिडी को 100 यूनिट से बढ़ाकर 125 यूनिट करने का निर्णय लिया है. जिसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को होगा. इसके साथ सभी वंचित टोलों में भी जल्द बिजली पहुंचा दी जाएगी.

    हर खेत में सालों भर पहुंचेगा पानी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ग्रामीण बहुल प्रदेश है. यहां के ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर है. ऐसे में किसानों को सशक्त बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. इसी कड़ी में खेतों में सालों भर पानी रहे, इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं का काम तेज गति से चल रहा है . अगर किसान अपने खेतों में सालों भर कृषि कार्य करेंगे तो निश्चित तौर पर उनकी आय बढ़ेगी और उनका पूरा परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकेगा. उन्होंने कहा कि आदिवासियों-मूलवासियों के साथ दलित और पिछड़ों को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से मजबूत करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है.

    ये रहे मौजूद

    मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर, रामचंद्र सिंह, वैद्यनाथ राम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर, पलामू प्रमंडल के आयुक्त दशरथ चंद्र दास, पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा, गढ़वा, पलामू और लातेहार जिला के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक.

    ये भी पढ़ें: सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, बोले बीडीओ- हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

    अबुआ आवास योजना गढ़वा ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर चंपाई सोरेन डीबीटी पलामू पलामू प्रमंडल पलामू प्रमंडल के आयुक्त दशरथ चंद्र दास पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंत्री सत्यानंद भोक्ता मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल रांची राज्य सरकार रामचंद्र सिंह विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर वैद्यनाथ राम सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफाइलेरिया उन्मूलन के लिए खिलाई गई अल्बेंडाजोल की गोली, 14 दिनों तक डोर टू डोर अभियान
    Next Article सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, डीसी ने विधि-व्यवस्था का लिया जायजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.