Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आदित्य साहू ने झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला, राज्य सरकार पर साधा निशाना
    झारखंड

    आदित्य साहू ने झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला, राज्य सरकार पर साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आदित्य
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने आज यानी शुक्रवार को औपचारिक रूप से अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पदभार ग्रहण करने से पहले आदित्य साहू ने सरस्वती पूजा के अवसर पर विधिवत पूजा की और संगठन की मजबूती तथा प्रदेश के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। पूजा कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत होने की उम्मीद जताई। पदभार संभालने के बाद आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस उद्देश्य और सपने के साथ झारखंड राज्य का गठन हुआ था, वर्तमान सरकार उसे पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर अन्याय और अत्याचार हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठनात्मक रूप से इन मुद्दों के खिलाफ संघर्ष करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है और उसकी विचारधारा को गांव-गांव और व्यक्ति-व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। आदित्य साहू ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक सफर बूथ स्तर के कार्यकर्ता से शुरू होकर प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा है और ऐसा अवसर केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।

    Also Read : पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो युवक अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

    Aditya Sahu Aditya Sahu targeted the Hemant government Aditya Sahu took charge as Jharkhand BJP State President Bjp Jharkhand BJP state president आदित्य साहू आदित्य साहू ने झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में अपराध पर शिकंजा, देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
    Next Article पंडरा फायरिंग कांड : इलाज के बाद आरोपी रवि यादव अस्पताल से गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.