Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छठ महापर्व पर राजधानी सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 15 हजार अतिरिक्त बलों की तैनाती
    जोहार ब्रेकिंग

    छठ महापर्व पर राजधानी सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 15 हजार अतिरिक्त बलों की तैनाती

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी एसएसपी और एसपी को अपने-अपने जिलों में छठ घाटों में पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्व को लेकर लगभग 15 हजार अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है।
    आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता साकेत कुमार सिंह ने बताया कि छठ पर्व को लेकर पूरे राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    पर्व को लेकर 60 दंडाधिकारी और 1000 से अधिक पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के 60 चिह्नित छठ घाटों पर दंडाधिकारी और पुलिस अफसरों को निर्देश दिया गया है कि वह दो नवंबर दोपहर 2:00 बजे से 3 नवंबर रात 2:00 बजे अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पर्व की समाप्ति तक उपस्थित रहें। छठ पर्व को लेकर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा 68 मोटरसाइकिल दस्ते को पूरे इलाके में नियमित रूप से गश्ती करने के निर्देश दिये गये हैं। छठ घाट जाने वाले संवेदनशील मार्गो को भी चिह्नित कर पुलिस पदाधिकारियों के साथ तीन-तीन मोटरसाइकिल दस्ते को तैनात किया गया है। इस बार जिला और पुलिस प्रशासन ने जिले को चार जोन में बांटकर छठ घाट जाने वाले मार्ग एवं घाटों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों को तैनात किया है। इसके अलावा छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के जरिए भी पैनी नजर रखी जाएगी। शहर के जिन घाटों में सबसे अधिक भीड़ रहती है वहां क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की भी तैनात रहेगी। जिससे आपात स्थिति में फौरन कार्रवाई हो सके। इसके तहत बड़ा तालाब , लाइन टैंक तालाब, धुर्वा डैम, हटानिया तालाब और कांके डैम में क्यूआरटी टीम में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारियों पुलिस बल तैनात रहेंगे। वहीं एक क्यूआरटी सिटी कंट्रोल रूम में रहेगी।
    इसके अलावा प्रमुख डैम तालाबों में एनडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने एनडीआरएफ को पत्र लिखकर कहा है कि गहरे पानी वाले डैम तलाब में टीम तैनात करें। वहीं, बड़े घाटों पर तैराक और नाव की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि आकस्मिकता के तौर पर वे लोगों की जानमाल की क्षति को रोक सके। इसके अलावा कंट्रोल रूम में अग्निशामक विभाग को दमकल मुस्तैद रखने को कहा गया। सभी छठ घाटों तक आपात स्थिति में दमकल पहुंचने की व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया गया है। ट्रैफिक एसपी को छठ के दौरान सुगम यातायात बनाए रखने का दायित्व सौंपा गया है। प्रमुख स्थानों पर भीड़भाड़ के कारण भर्तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके अलावा बिजली विभाग छठ घाट और घाट जाने वाले मार्गो पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने का भी आदेश दिया गया है। एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि रांची के सभी डैम और तालाबों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारियां की गई है।

    #Online news Jharkhand police Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला से रांची प्रतिबंधित खाल सप्लाई करने ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article अब राजनीतिक दल ट्विटर पर नहीं दे सकेंगे विज्ञापन, सीईओ बोले- करोड़ों जिंदगियों पर पड़ता है असर, नई पॉलिसी 22 नवंबर से होगा लागू

    Related Posts

    झारखंड

    रिम्स समेत कई मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026
    क्राइम

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    July 2, 2026
    Latest Posts

    रिम्स समेत कई मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    July 2, 2026

    हजारीबाग : बरही में 14 लाख रुपये का 697 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर नामजद

    July 2, 2026

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.