गुमला से रांची प्रतिबंधित खाल सप्लाई करने ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार

JoharLive team

गुमला। हाइवे पेट्रोलिंग के जवानों ने पीछा कर प्रतिबंधित जानवर का खाल (चमड़ा) ले जाते हुए बेड़ो थाना क्षेत्र के कोनसा मोड़ के पास से कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। हाइवे पेट्रोलिंग-5 के एएसआई अमरनाथ सिंह व दल बल ने उस वक़्त पकड़ा, जब सभी पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार से पार हुई, जिसके बाद उसे रोकने का इशारा भी किया गया। लेकिन कार नहीं रुकी। वहीं, पुलिस की टीम ने उस कार का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। कार की तलाशी के दौरान कार की डिक्की से प्रतिबंधित मांस का खाल बरामद हुआ है। पुलिस ने कार चालक राजा कुरैशी और अफताब कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिश्ते में दोनों भाई हैं। राजा कुरैशी ने बताया कि पिछले दो महीने से यह काम कर रहे हैं। गुमला के इस्लामपुर कुरैशी मोहल्ले से गुमला से खाल (चमड़ा) लेकर कांटा टोली रांची पहुंचाने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हालांकि पुलिस पूरे मामले से अनभिज्ञयता जाहिर कर रही है।