Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रिम्स समेत कई मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव
    झारखंड

    रिम्स समेत कई मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के साथ-साथ पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है. बढ़ी हुई सीटों के हिसाब से कॉलेजों में सुविधाएं और बिल्डिंग्स तैयार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में तय हुआ कि नए छात्रों की जरूरत के हिसाब से जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भारत सरकार को बजट का प्रस्ताव भेजा जाएगा.

    रिम्स में सीटों में भारी बढ़ोतरी और नए बदलाव

    रिम्स में एमबीबीएस की सीटें 176 से बढ़ाकर 250, पीजी की सीटें 180 से बढ़ाकर 275 और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें 11 से सीधे 100 करने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को भेजा गया है. इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के आने से कॉलेज में नए हॉस्टल, क्लासरूम, लैब, ऑपरेशन थिएटर और नए उपकरणों की जरूरत होगी. इसके अलावा फैकल्टी, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की संख्या भी बढ़ानी होगी. केंद्र सरकार की योजना के तहत हर एक एक्स्ट्रा सीट के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मिल सकती है. इसके लिए अपर मुख्य सचिव ने रिम्स की मौजूदा व्यवस्था का बारीकी से आकलन करने का निर्देश दिया है, ताकि केंद्र से ज्यादा से ज्यादा फंड मिल सके.

    पलामू-दुमका में भी विस्तार और सफाई पर जोर

    रिम्स के अलावा पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों में भी आने वाले समय में सीटें बढ़ाई जाएंगी. वहां भविष्य में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की भी योजना है. इन दोनों अस्पतालों के विस्तार के लिए प्रशासन ने जमीन भी दे दी है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिनों के भीतर इसकी संशोधित रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर विभाग को सौंपें. इसके साथ ही, बैठक में रिम्स की साफ-सफाई और व्यवस्था सुधारने पर भी बात हुई. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए और कैंपस के अंदर बनी फिजूल की दीवारों व रुकावटों को हटाया जाए, जिससे मरीजों और डॉक्टरों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो.

    Also Read : शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    including RIMS; proposal to be sent to the Centre. Seats to increase in several medical colleges केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव रिम्स रिम्स समेत कई मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    Related Posts

    क्राइम

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    July 2, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग : बरही में 14 लाख रुपये का 697 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर नामजद

    July 2, 2026
    Latest Posts

    रिम्स समेत कई मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    जमशेदपुर ह’त्याकांड : क्या बार संचालक के बचाव में उतरी बीजेपी? क्या बोल रहे हैं आदित्य साहू

    July 2, 2026

    हजारीबाग : बरही में 14 लाख रुपये का 697 किलो डोडा बरामद, दो तस्कर नामजद

    July 2, 2026

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.