Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुश्किलों में फंसी अभिनेत्री जयाप्रदा, कोर्ट से जारी हुआ गैर जमानती वॉरंट, जाने क्या है पूरा मामला
    ट्रेंडिंग

    मुश्किलों में फंसी अभिनेत्री जयाप्रदा, कोर्ट से जारी हुआ गैर जमानती वॉरंट, जाने क्या है पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharNovember 10, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा की मुश्किलें बढ़ गई है. क्योंकि उन्हें कोर्ट ने गैरजमानती वारंटी जारी कर दिया है. दरअसल पूर्व सांसद व एक्ट्रेस के खिलाफ साल 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान उनपर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था और मामला दर्ज हुआ था. यह मामला रामपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन है. इस मामले में जयाप्रदा पिछली कई तारीखों से कोर्ट में हाजिर नहीं हो रही थीं, जिसको देखते हुए कोर्ट ने जयाप्रदा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वॉरंट जारी किया था.

    क्या है पूरा मामला

    एनबीडब्ल्यू वॉरंट जारी होने के बाद जयाप्रदा के लिए कोर्ट ने 8 नवंबर की तारीख कोर्ट में पेश होने की मुकर्रर की थी, लेकिन 8 नवंबर को भी जयाप्रदा कोर्ट में पेश नहीं हुईं. इसके चलते आगे कोर्ट ने 17 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है. एनबीडब्ल्यू वॉरंट भी कन्टिन्यू किया है. कोर्ट ने सख्ती के साथ 17 नवंबर को पूर्व सांसद जयाप्रदा को रामपुर न्यायालय में पेश होने को कहा है. देखना होगा कि एक्ट्रेस यहां आती हैं या नहीं.

    इस विषय पर अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी ने बताया, “थाने में साल 2019 में एनसीआर नंबर 59/19 धारा 127ए चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में मामला हुआ था जो कि जयाप्रदा के खिलाफ पंजीकृत हुआ था. पत्रावली में मेंशन पिछली तारीख पर जयाप्रदा हाजिर नहीं हुई थीं.

    “माननीय न्यायालय ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था और कल की तारीख नियत थी. उसमें भी वो नहीं आईं. और उसमें एनबीडब्ल्यू भी जारी था तो ऐसे में कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ 17/11/2023 की तारीख नियत की है. साथ ही एनबीडब्ल्यू कन्टिन्यू किया है. यह मामला आचार संहिता उल्लंघन का मामला था और यह मामला साल 2019 में दर्ज हुआ था.” हालांकि जयाप्रदा की ओर से इसपर अबतक कुछ भी स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है.

    इसे भी पढ़ें: Breaking : डिप्रेशन में चल रही महिला कांस्टेबल ने चौथे तल्ले से लगाई छलांग

    Aaj Ki Khabar Actress Jayaprada City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News mumbai News Headline Non Bailable Warrant अभिनेत्री जयाप्रदा आज की खबर करंट न्यूज गैर जमानती वॉरंट जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार मुंबई लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking : डिप्रेशन में चल रही महिला कांस्टेबल ने चौथे तल्ले से लगाई छलांग
    Next Article बिल्डिंग हैंड ओवर हो गया, नहीं बना मॉड्यूलर किचन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.