Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»ड्राइवर से ‘औकात’ पूछने वाले कलेक्टर पर एक्शन, पद से हटाए गए
    ट्रेंडिंग

    ड्राइवर से ‘औकात’ पूछने वाले कलेक्टर पर एक्शन, पद से हटाए गए

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शाजापुर : शाजापुर में ट्रक डाइवर्स से औकात पूछने वाली घटना के बाद राज्य सरकार ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को पद से हटा दिया है. किशोर कन्याल को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है तो वहीं, ऋतू बाफना को शाजापुर कलेक्टर बनाया गया है.

    शाजापुर कलेक्टर के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं. हम लगातार गरीबों की सेवा कर रहे हैं. मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं होगी. सीएम मोहन यादव ने कहा कि मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं. इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है. सबके काम का सम्मान होना चाहिए और भाव का भी सम्मान होना चाहिए.

     कलेक्टर ने दी थी सफाई

    ट्रक ड्राइवर से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर किशोर कान्याल ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया था और कहा था कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था. उन्होंने कहा कि यह बात आहत करने के इरादे से नहीं कही गई थी. “डीएम के कार्यालय ने यह भी कहा कि वह व्यक्ति बार-बार बैठक में खड़ा हो रहा था और चर्चा में व्यवधान पैदा कर रहा था, उन्होंने कहा कि इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था.”

     ड्राइवर ने क्या कहा?

    वहीं ड्राइवर पप्पू अहिरवार का कहना था कि हम ड्राइवर लोग हमारी समस्या से कलेक्टर साहब को अवगत करवा रहे थे तभी कलेक्टर साहब मेरे ऊपर भड़क गए और मेरी औकात के बारे में बात करने लगे. मामले में प्रशासन ने जो निर्णय लिया है वह पालन करते हैं और उसे मानते हैं.

    बता दें कि हिट एंड रन कानून के विरोध में मंगलवार को ट्रांसपोर्टरों की ओर से देश के विभिन्न राज्यों में बड़ी हड़ताल का आयोजन किया गया था. सरकार ने ट्रांसपोर्टरों के साथ सुलह कर के उनसे काम पर लौटने की अपील की. हालांकि, मध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रक ड्राइवरों से बात करते हुए कलेक्टर इतने नाराज हो गए कि उन्होंने ड्राइवरों से उनकी औकात के बारे में बात कर ली. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद कलेक्टर की काफी आलोचना हो हुई. अब मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर पर कड़ा एक्शन लिया.

    इसे भी पढ़ें: जेल में चलाना है मोबाइल तो आदेश चाहिए अवधेश कुमार का, रेट सुन उड़ जायेंगे होश 

     

    'Aukaat' ‘औकात’ action City News Collector Current News Daily News driver Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Shajapur Today's News आज की खबर एक्शन करंट न्यूज कलेक्टर जोहार लाइव डेली न्यूज ड्राइवर ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज शाजापुर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article33वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए शहीद श्यामल चक्रवर्ती, दर्शक न बन आतंकवादियों से लड़ हुए थे शहीद
    Next Article शहीद रणधीर वर्मा को दी गई संगीतमय श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः एसआईआर पर क्यों और क्या सवाल उठा रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में

    July 3, 2026
    Latest Posts

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.