Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»AAP ने लगाया आरोप, केंद्र सरकार कर रही केजरीवाल की हत्या की साजिश
    ट्रेंडिंग

    AAP ने लगाया आरोप, केंद्र सरकार कर रही केजरीवाल की हत्या की साजिश

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली के आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस अयोजित कर कहा, केंद्र सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है. तिहाड़ जेल के डीजी ने कल एम्स को लिखा कि हमें एक मधुमेह रोग के विशेषज्ञ की जरूरत है. इसने भाजपा को पूरी तरह बेनकाब कर दिया. कल तक तिहाड़ जेल के प्रशासन कह रहे थे कि हमारे पास स्पेशलिस्ट डॉक्टर मौजूद हैं. साथ ही इंसुलिन भी उपलब्ध है. अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं.’

    जेल में सामान्य डॉक्टर मौजूद: सौरभ

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, ‘जेल में एक सामान्य डॉक्टर मौजूद है. मुझे नहीं पता कि वह वहां कैसे नियुक्त किए गए है. उनकी सिफारिशों पर ये सभी हेरफेर किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री को इंसुलिन से वंचित रखा जा रहा है. अरविंद केजरीवाल का पक्ष है कि उन्हें 20 साल से डायबिटीज है और वह 12 वर्षों से इंसुलिन पर है. वह रोज 50 यूनिट इंसुलिन लेते है. इंसुलिन से ही उनकी डायबिटीज कंट्रोल हो सकती है. उन्हें जेल में इसकी जरूरत है, लेकिन इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर इंसुलिन नहीं दे सकते तो मेरे डॉक्टर से वीडियो कॉल पर कंसल्टेशन की इजाजत दीजिए. लेकिन इस बात पर भी तिहाड़ जेल प्रशासन ने इनकार कर दिया.

     केंद्र सरकार के अधीन है तिहाड़ जेल

    सौरभ ने कहा, ‘तिहाड़ जेल केंद्र सरकार के अधीन है. वहां का प्रशासन कहना है अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत ही नहीं है. जब इंसुलिन की जरूरत होगी तब दिया जायेगा. साथ ही कहा कि जेल प्रशासन कल तक कह रहे थे कि हमारे पास सारे स्पेशलिस्ट, अस्पताल, क्लीनिक, बेड, इंसुलिन सबकुछ है. केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं. लेकिन कल तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली एम्स को चिट्ठी लिखकर डायबिटीज एक्सपर्ट को भेजने के लिए कहा. अगर कोई व्यक्ति हाई डायबिटिक हो तो अपने पास हमेशा कुछ मीठा या टॉफी रखता है. डायबिटीज के मरीज का शुगर लेवल अचानक घट जाता है. ईडी की कस्टडी में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 46 हो गया था. लेकिन उन्हें दवा तक नहीं दी जा रही है.’

    उपराज्यपाल ने बयान जारी कर आप के दावों का किया था खंडन

    इससे पहले शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के ऑफिस से जारी एक बयान में अरविंद केजरीवाल के डायबिटीज को लेकर आम आदमी पार्टी के दावों का खंडन किया गया था. बयान में कहा गया है, ‘केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा जो भी कहानी बनाई जा रही है वह तेलंगाना के निजी क्लिनिक के उपचार पर आधारित है. केजरीवाल इंसुलिन रिवर्सल पर थे और डॉक्टर ने उनकी गिरफ्तारी से काफी दिन पहले ही इंसुलिन की डोज बंद कर दी थी. वह एंटी-डायबिटिक टैबलेट मेटफार्मिन ले रहे थे. आरएमएल अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल को न तो इंसुलिन लेने की सलाह दी गई थी और न ही इसकी जरूरत बताई गई थी. यह गलत है कि तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देने से इनकार किया गया था.’

    आप केजरीवाल केंद्र सरकार जेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमणिपुर में 11 केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान, वोटिंग के दौरान हुई थी फायरिंग
    Next Article रांची पहुंचने लगे इंडी गठबंधन के नेता, स्वागत के लिए जेएमएम और कांग्रेस के नेता पहुंचे एयरपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.