Lakhisarai : लखीसराय में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। डीएवी स्कूल की यह बस रोज की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। हादसा खैरा महसोनी के पास मुख्य सड़क मार्ग पर हुआ, जहां बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे गड्ढे में फंस गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, बस पीरी बाजार से बच्चों को लेकर लखीसराय की ओर आ रही थी। अचानक नियंत्रण खोने के कारण बस गड्ढे में जा फंसी। हादसे के समय बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद स्थानीय लोग और बस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। बच्चों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। हादसे में बस और सड़क किनारे हल्की क्षति हुई है। प्रशासन ने बताया कि दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ था, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है। प्रशासन की ओर से स्कूल बसों की सुरक्षा और सड़क व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कही गई है।
Also Read : नगर निकाय चुनाव के कारण बदल गई राजकीय हिजला मेला की तिथि, अब कब होगा आयोजन… जानें



