Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी
    बिहार

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऑटो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर जिला में आज यानी गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक चलती ऑटो में अचानक आग लग गई, जिसमें सवार एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। इस हादसे में कमरूल खातून (35 वर्ष) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री बेतरह जख्मी हो गए। घटना मुजफ्फरपुर-दरभंगा NH-27 पर बेरूआ गांव के पास की है। यह इलाका गायघाट थाना क्षेत्र में आता है।

    कैसे हुआ हादसा

    मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक मो. साजिद मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के डुमरियाही गांव का निवासी है। वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मुजफ्फरपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहा था। ऑटो में उसकी पत्नी, दो बच्चे और दो अन्य रिश्तेदार सवार थे। सुबह जब वे बेरूआ गांव के पास पहुंचे, तभी ऑटो में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मीडिया को बताया कि आग पहले धीरे-धीरे फैली, लेकिन यात्रियों को इसका पता नहीं चला। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

    पुलिस और दमकल की गाड़ी मौक पर पहुंची

    स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने और लोगों को बचाने की कोशिश की। पुलिस और दमकल की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कमरूल खातून की मौत हो चुकी थी। अन्य जख्मियों को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH), मुजफ्फरपुर में भर्ती कराया गया। इलाज में पता चला कि एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है।

    मामले की जांच शुरू

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगी हो सकती है। गायघाट थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि FIR दर्ज की जा रही है और वाहन की फॉरेंसिक जांच होगी। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

    Also Read : राहुल गांधी को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

    auto accident Berua village Bihar death disaster family fire outbreak Gayaghat police station injured Kamrul Khatun Local News muzaffarpur NH 27 Road Accident severe accident Thursday incident आग लगना आपदा ऑटो हादसा कमरूल खातून गायघाट थाना गुरुवार घटना जख्मी परिवार बिहार बेरूआ गांव भीषण हादसा मुजफ्फरपुर मौत सड़क हादसा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी
    Next Article भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.