Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»देश»सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई की ओर फेंका जूता
    देश

    सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई की ओर फेंका जूता

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025Updated:October 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CJI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब हुई जब CJI की बेंच केसों की सुनवाई कर रही थी। जूता बेंच तक नहीं पहुंचा और सुरक्षाकर्मियों ने वकील को तुरंत पकड़ लिया। कोर्ट से बाहर जाते समय वकील ने नारा लगाया, “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”

    CJI का शांत रवैया : ‘मुझे इनसे फर्क नहीं पड़ता’

    घटना के बाद CJI गवई ने कोर्ट में मौजूद वकीलों से शांति बनाए रखने और दलीलें जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा, “इससे परेशान न हों, मैं भी परेशान नहीं हूं। ऐसी चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं।” उनकी शांत प्रतिक्रिया ने कोर्ट की गरिमा को बरकरार रखा।

    आरोपी वकील : राकेश किशोर

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी वकील का नाम राकेश किशोर है, जो 2011 से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का रजिस्टर्ड सदस्य है। माना जा रहा है कि वह CJI की 16 सितंबर की टिप्पणी से नाराज था, जो मध्य प्रदेश के खजुराहो में भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति की बहाली की याचिका पर थी।

    खजुराहो मूर्ति विवाद

    16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो के जवारी (वामन) मंदिर में भगवान विष्णु की 7 फुट ऊंची खंडित मूर्ति की बहाली की याचिका खारिज कर दी थी। CJI ने कहा था, “जाओ और भगवान से खुद करने को कहो। तुम कट्टर भक्त हो, तो उनसे प्रार्थना करो।” कोर्ट ने कहा कि मूर्ति उसी हालत में रहेगी और भक्त दूसरे मंदिर में पूजा कर सकते हैं। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि मूर्ति मुगल आक्रमणों में खंडित हुई थी और श्रद्धालुओं के पूजा के अधिकार के लिए बहाली जरूरी है। इस फैसले से कुछ लोग नाराज थे।

    CJI की सफाई : ‘मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं’

    18 सितंबर को CJI गवई ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा, “मेरी बात को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।” बेंच के जस्टिस विनोद चंद्रन ने सोशल मीडिया को “एंटी-सोशल मीडिया” कहा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, “मैं CJI को 10 साल से जानता हूं। वे सभी धर्मस्थलों पर जाते हैं। सोशल मीडिया पर बातें बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई जाती हैं।” सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने भी कहा कि सोशल मीडिया से वकीलों को रोज परेशानी होती है।

    VHP की अपील : ‘न्यायालय में संयम रखें’

    विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने X पर लिखा, “न्यायालय न्याय का मंदिर है। समाज का उस पर विश्वास है। हम सबका कर्तव्य है कि यह विश्वास मजबूत हो। वाणी में संयम रखें, खासकर कोर्ट में। यह जिम्मेदारी याचिकाकर्ताओं, वकीलों और न्यायाधीशों की है।”

    Also Read : करवा चौथ 2025: जानिए सरगी थाली में क्या-क्या होना चाहिए, ताकि दिनभर बनी रहे ऊर्जा और श्रद्धा

    'सनातन का अपमान' का लगाया नारा A lawyer threw a shoe at CJI BR Gavai in the Supreme Court. Sensation in the Supreme Court: Lawyer throws shoe at CJI BR Gavai shouts 'insult to Sanatan' सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई पर फेंका जूता सुप्रीम कोर्ट में सनसनी : वकील ने CJI बीआर गवई पर फेंका जूता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकरवा चौथ 2025: सरगी थाली में रखें ये सामान, दिनभर बनी रहेगी ऊर्जा और श्रद्धा
    Next Article JMM 15 अक्टूबर को घोषित करेगा घाटशिला उपचुनाव उम्मीदवार का नाम…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.