Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»सेहत»करवा चौथ 2025: सरगी थाली में रखें ये सामान, दिनभर बनी रहेगी ऊर्जा और श्रद्धा
    सेहत

    करवा चौथ 2025: सरगी थाली में रखें ये सामान, दिनभर बनी रहेगी ऊर्जा और श्रद्धा

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025Updated:October 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    करवा चौथ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : करवा चौथ का त्योहार हर साल महिलाओं के लिए खास होता है। यह व्रत सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार, समर्पण और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस बार करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा।

    व्रत की शुरुआत होती है सुबह-सुबह सरगी से, जो सास अपनी बहू को सूर्योदय से पहले देती हैं। सरगी केवल रस्म नहीं, बल्कि पूरे दिन बिना अन्न और पानी के रहने वाली महिलाओं के लिए पोषण और ऊर्जा का जरूरी स्रोत भी है।

    तो आइए जानते हैं सरगी थाली में क्या-क्या होना चाहिए, ताकि व्रत के दौरान कमजोरी न हो और ऊर्जा बनी रहे।

     सरगी थाली में क्या-क्या शामिल करें?

    1. सेवइयां
      दूध, घी और चीनी में बनी सेवइयां पारंपरिक सरगी का अहम हिस्सा होती हैं। यह हल्का और पचने में आसान व्यंजन शरीर को तुंरत ऊर्जा देता है।
    2. ताजे फल
      सेब, केला, अनार जैसे फल शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और नेचुरल शुगर व फाइबर की वजह से पूरे दिन थकान नहीं होने देते।
    3. ड्राई फ्रूट्स
      काजू, बादाम, किशमिश और अखरोट जैसे मेवे लंबे समय तक एनर्जी बनाए रखते हैं। यह शरीर को ताकत देने वाले पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
    4. मीठी मठरी
      सूजी या मैदे से बनी मीठी मठरी सरगी में स्वाद और पेट दोनों का ख्याल रखती है। यह पेट को देर तक भरा रखती है।
    5. हल्का घरेलू भोजन
      रोटी, सब्जी या हलवा जैसे हल्के खाने से पेट को संतुलन मिलता है। ध्यान रखें कि खाना बहुत तला-भुना या तीखा न हो।
    6. पारंपरिक मिठाइयां
      थोड़ी मात्रा में बर्फी, लड्डू या पेड़ा जैसी मिठाइयों से मिठास बनी रहती है और एनर्जी भी मिलती है।
    7. दूध या हर्बल टी
      दूध में इलायची, केसर या हल्दी मिलाकर पीने से पाचन ठीक रहता है। चाहें तो ग्रीन टी या हर्बल चाय का विकल्प भी लिया जा सकता है।

    Also Read : ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में मददगार हैं ये 6 फूड्स

    ऊर्जा देने वाले फूड करवा चौथ 2025 करवा चौथ फूड करवा चौथ रस्में करवा चौथ व्रत करवा चौथ सरगी करवा चौथ स्पेशल ड्राई फ्रूट्स पारंपरिक व्रत भोजन महिला त्योहार विवाहित महिलाएं व्रत की तैयारी सरगी थाली सरगी में क्या खाएं सेवइयां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleब्रेस्ट कैंसर से बचाव में मददगार हैं ये 6 फूड्स
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई की ओर फेंका जूता

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

    May 26, 2026
    झारखंड

    झारखंड के स्लम इलाकों में मिलेगा मुफ्त इलाज, 18 करोड़ से खुलेंगे 140 मदर टेरेसा हेल्थ क्लीनिक

    April 29, 2026
    झारखंड

    AI से दिल की जांच : IIT ISM की ‘इकोपल्स’ तकनीक से हृदय रोगों की समय पर पहचान संभव

    April 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में मौसम का बदला मिजाज: रांची समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    June 19, 2026

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.