Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»JMM 15 अक्टूबर को घोषित करेगा घाटशिला उपचुनाव उम्मीदवार का नाम…
    जमशेदपुर

    JMM 15 अक्टूबर को घोषित करेगा घाटशिला उपचुनाव उम्मीदवार का नाम…

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) 15 अक्टूबर को अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगा। यह फैसला पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में लिया जाएगा। चर्चा है कि दिवंगत विधायक रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई इस सीट से पार्टी सोमेश सोरेन को अपना उम्मीदवार बना सकती है, हालांकि आधिकारिक घोषणा बैठक के बाद ही होगी।

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि पार्टी को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, “यह सीट हमारी थी और हमारी ही रहेगी।”

    इस बीच चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान करने वाला है। इसी दौरान झारखंड के उपचुनावों की तारीखों की भी घोषणा की जाएगी।

    बताया जा रहा है कि पहले ऐसी उम्मीद थी कि सोमेश सोरेन को उपचुनाव से पहले ही हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, जैसा कि मधुपुर और डुमरी उपचुनाव के दौरान हुआ था। लेकिन इस बार पार्टी ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है।

    Also read:बागबेड़ा फायरिंग केस में रविशंकर का खुलासा, मुझ पर कोई गोली नहीं चली…

    Also read:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक कल, तारीखों की घोषणा की उम्मीद…

    Also read:सिमडेगा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, SP ने लिया जायजा

    Election Commission Ghatsila By-election Hemant Soren Jamshedpur News Jharkhand news Jharkhand Politics Jmm Ramdas Soren Somesh Soren
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई की ओर फेंका जूता
    Next Article लिव-इन पार्टनर के घर फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया प्रताड़ना का आरोप…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.