Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»लिव-इन पार्टनर के घर फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया प्रताड़ना का आरोप…
    जमशेदपुर

    लिव-इन पार्टनर के घर फंदे से लटका मिला युवक, परिजनों ने प्रेमिका पर लगाया प्रताड़ना का आरोप…

    Team JoharBy Team JoharOctober 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी में एक 24 वर्षीय युवक फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक बीते एक साल से एक विवाहित महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। महिला अपने पति और दो बच्चों से अलग युवक के साथ एक अपार्टमेंट में रह रही थी, जिसे युवक ने ही किराए पर लिया था।

    अभिषेक का शव उसके लिव-इन पार्टनर महिला के घर में फंदे से लटका हुआ था। महिला का कहना है कि उसे इसकी जानकारी सुबह हुई। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और अभिषेक को एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

    युवक की मौत की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे पीटने की कोशिश की। इस पर मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने हालात को संभाला और महिला को युवक के परिवार के चंगुल से छुड़ा कर एमजीएम थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

    परिजनों का कहना है कि महिला पिछले कई महीनों से अभिषेक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। छह महीने पहले ही अभिषेक ने उसे किराये के फ्लैट में रखकर साथ रहना शुरू किया था। रविवार की रात दोनों साथ थे, लेकिन सोमवार सुबह युवक के फंदे से लटकने की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया।

    पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि रविवार की रात क्या हुआ था। पुलिस कई सवालों के जवाब खंगालने में जुटी है, जैसे कि महिला को वाकई घटना की जानकारी सुबह हुई थी या नहीं, और अभिषेक किस वजह से तनाव में था जो उसने यह कदम उठाया।

    Abhishek Sharma crime investigation jamshedpur Jamshedpur News Jharkhand news Jharkhand police live-in relationship Mango police station MGM Hospital suicide case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJMM 15 अक्टूबर को घोषित करेगा घाटशिला उपचुनाव उम्मीदवार का नाम…
    Next Article 347 नवआरक्षकों ने दीक्षांत परेड में दिखाया जज़्बा, ली देश सेवा की शपथ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.