Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»राजधानी के एक होटल में लगी भीषण आ’ग, पांच जख्मी
    बिहार

    राजधानी के एक होटल में लगी भीषण आ’ग, पांच जख्मी

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होटल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी के एक होटल में बीती देर रात भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय होटल में 25 से 30 लोग मौजूद थे, जिनमें से 15 लोग फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह मामला कोतवाली इलाके के डाकबंगला क्षेत्र में स्थित सम्राट होटल से सामने आई है।

    तेज बारिश के बीच चला रेस्क्यू अभियान

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कोतवाली के लॉ एंड ऑर्डर DSP कृष्ण मुरारी प्रसाद ने मीडिया को बताया कि पुलिस और अग्निशमन विभाग ने तेज बारिश के बावजूद फंसे लोगों को बचाने के लिए तत्परता से काम किया। इस दौरान 5 जख्मी लोगों को तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत नाजुक है। एक व्यक्ति को कमर में गंभीर चोट आई है।

    तीन लोगों ने खिड़की से लगाई छलांग

    होटल कर्मचारी नवनाथ मिश्रा के अनुसार आग की शुरुआत होटल के नीचे स्थित मीटर रूम से हुई थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की बिल्डिंग को भी खाली कराना पड़ा। घबराहट में तीन लोगों ने ऊपरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी, लेकिन वे सुरक्षित हैं। होटल में कुल 15 कमरे हैं, जिनमें से 12 में लोग ठहरे हुए थे।

    आग लगने का कारण अज्ञात, जांच जारी

    जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने मीडिया को बताया कि आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है और इसकी जांच की जा रही है। घटना के समय कोतवाली की गश्ती गाड़ी इलाके से गुजर रही थी, जिसके अधिकारियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग और कोतवाली इंस्पेक्टर राजन कुमार को सूचना दी। DSP कृष्ण मुरारी प्रसाद, जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट, अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी अजित कुमार, कोतवाली इंस्पेक्टर राजन कुमार और गश्ती पदाधिकारी ज्योति बसु ने मिलकर रेस्क्यू अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

    कोई जनहानि नहीं

    फिलहाल इस घटना में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं।

    Also Read : सावन की तीसरी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    A huge fire broke out in Samrat Hotel of Patna Bihar Bihar breaking news Dakbungalow area Fire Brigade Fire Department Fire Incident five people were injured in the fire at Samrat Hotel of Patna hotel blaze hotel fire hotel incident Kotwali Police Station patna patna news rescue operation Samrat Hotel Samrat Hotel fire आग की घटना कोतवाली थाना डाकबंगला दमकल विभाग पटना पटना के सम्राट होटल में आग लगने से पांच लोग हुए जख्मी पटना के सम्राट होटल में लगी भीषण आग पटना न्यूज फायर ब्रिगेड बिहार बिहार ब्रेकिंग न्यूज रेस्क्यू ऑपरेशन सम्राट होटल सम्राट होटल आग होटल आग होटल फायर होटल हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसावन की तीसरी सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Next Article शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026

    आदित्यपुर की प्राची प्रधान का झारखंड अंडर-19 टीम में चयन, BCCI अंडर-19 T20 में दिखाएंगी अपना हुनर

    October 6, 2026

    चुनाव आयोग को केंचुआ कहने पर तिलमिलाई बीजेपी, कहा; संवैधानिक संस्थाओं को गाली देना बंद करे जेएमएम

    October 6, 2026

    झारखंड : बोकारो थर्मल से जुड़े चैतन्य प्रकाश बने NLC India के नए निदेशक (पावर)

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.